BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 week ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
1 week ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
3 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
3 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
3 weeks ago
Advertisement

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के सफल संचालन को लेकर सभी पीठासीन पदाधिकारी हुएं प्रशिक्षित

बक्सर। आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार 33-बक्सर लोकसभा...

बक्सर। आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार 33-बक्सर लोकसभा क्षेत्र के सभी पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एमपी हाई स्कूल बक्सर में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में क्रमशः पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक एवं अपराह्न 2 बजे से अपराह्न 5 बजे तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण उप विकास आयुक्त बक्सर एवं अपर समाहर्ता सह वरीय प्रभारी प्रशिक्षण कोषांग बक्सर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि मतदान दल के कर्मियों को च्-2 (मतदान के 02 दिन पूर्व) के दिन योगदान कराना है एवं पार्टी का मिलान उसी दिन किया जाना है। इसके पश्चात उन्हें डिस्पैच सेंटर टेबल के माध्यम से सामग्री कोषांग द्वारा उपलब्ध कराई गई चुनाव सामग्री को प्राप्त करना है।

इसके पश्चात च्-1 (मतदान के एक दिन पहले) को मतदान दल को ईवीएमध्वीवीपीएटी एवं ईवीएम कोषांग द्वारा उपलब्ध कराए गए ईवीएम सीलिंग सामग्री को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके पश्चात मतदान दल को संबंधित विधान सभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर रवाना किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण कोषांग के मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा सभी पीठासीन पदाधिकारियों को सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि इस बार लोकसभा आम निर्वाचन में ड3 मॉडल के ईवीएम मशीन एवं वीवीपैट का उपयोग किया जाना है।

सभी पीठासीन पदाधिकारी को बीयू, सीयू एवं वीवीपीएटी के कनेक्शन के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें मशीन पर आने वाले सभी प्रकार के डिस्प्ले, एरर एवं उसके निराकरण के बारे में बताया गया।

पीठासीन पदाधिकारी मतदान केंद्र के प्रभारी होते हैं अतः उन्हें महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन करना होता है। सभी पीठासीन पदाधिकारियों को मतदान अभिकर्ताओं के सामने मॉक पोल कैसे करना है, इसकी जानकारी दी गई। मॉक पॉल के पश्चात ईवीएम मशीन की सीलिंग प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

उसके पश्चात मॉक पोल प्रमाण पत्र एवं अन्य सभी प्रकार के प्रपत्रों को भरने के बारे में बताया गया। बताया गया कि चुनाव समाप्ति के पश्चात सभी प्रकार के विहित प्रपत्रों को सही ढंग से सावधानी पूर्वक भरकर उसे जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कलेक्शन सेंटर पर आकर जमा करना है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त डा महेन्द्र पाल, अपर समाहर्ता सह वरीय प्रभारी कुमारी अनुपम सिंह, नोडल पदाधिकारी पोस्टल बैलेट कोषांग मो अल्लामा मुख्तार, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग कृष्णा कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मनिरुल शेख, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, अमित कुमार, डीपीओ स्थापना विष्णुकांत राय, मुख्य मास्टर प्रशिक्षक शिव प्रकाश राय एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top