BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

राज्य स्तर पर उपविजेता बनने के बाद सदर यूपीएचसी के एनक्वास प्रमाणीकरण दिलाने की हो रही तैयारी

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण के लिए बक्सर शहरी पीएचसी का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण टीम के सदस्यों...

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण के लिए बक्सर शहरी पीएचसी का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण

टीम के सदस्यों ने की अस्पताल में आ रहे मरीजों के लिए उपलब्ध गुणवत्ता आश्वासन मानक की जांच

राज्य स्तर पर आयोजित कायाकल्प योजना में बक्सर यूपीएचसी को मिला था दूसरा स्थान

बक्सर | जिला मुख्यालय स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) के राज्य स्तर पर संचालित कायाकल्प योजना में उपविजेता बनने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को और भी सुदृढ़ किया जा रहा है। ताकि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बक्सर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) प्रमाणीकरण योजना की दौड़ में शामिल किया जा सके।

इस क्रम में बीते दिन राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने मेंटॉरिंग असेसमेंट के लिए यूपीएचसी का निरीक्षण करते हुए वहां मरीजों के लिए उपलब्ध गुणवत्ता आश्वासन मानक की जांच की गई। राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रतिनिधि डॉ. विकास कुमार ने अस्पताल में आए मरीजों से वार्ता भी की। उन्होंने ओपीडी सेवा, मातृ स्वास्थ्य, नवजात शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन सेवा, टीकाकरण,

ड्रेसिंग रूम, संचारी रोग, गैर संचारी रोग,लैब सुविधा में गुणवत्तापूर्ण सेवा के लिए सभी विभागों की समीक्षा की। साथ ही, यूपीएचसी, बक्सर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के चेक लिस्ट के अनुसार अस्पताल में आ रहे मरीज को किस प्रकार से और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के विषय पर चर्चा की गई

सेवाओं और सुविधाओं के आधार पर 100 अंकों का होगा प्रोफार्मा

मेंटॉरिंग टीम के सदस्य डॉ. विकास कुमार ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधा की जांच के लिए राष्ट्रीय टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। जिसके बाद उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर ही सदर यूपीएचसी को एनक्वास प्रमाणीकरण मिलेगा। इसलिए राज्य स्वास्थ्य समिति सभी जिलों में मेंटॉरिंग असेसमेंट करा रही है। जिससे कायाकल्प प्रमाणीकरण के बाद अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का अंकेक्षण करते हुए चिह्नित कमियों को दूर किया जा सके।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आने वाली टीम विभिन्न व्यवस्थाओं और सुविधाओं के आधार पर निर्धारित 100 अंकों का प्रोफार्मा लेकर आएगी। जिसमें स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, संक्रमण मुक्त प्रबंधन, मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों का मित्रवत व्यवहार, दवा वितरण, रखरखाव, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई आदि अन्य सभी सेवाओं और सुविधाओं की जांच की जाएगी। 70 अंक से अधिक आने पर ही सदर यूपीएचसी गुणवत्ता की कसौटी पर खरा माना जाएगा।

तीन साल तक मिलेंगे तीन लाख रुपये

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कायाकल्प प्रमाणीकरण योजना में उपविजेता बनने के बाद यूपीएचसी को 1.5 रुपए पुरस्कार के रूप में प्राप्त हुए। जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर संचालित एनक्वास प्रमाणीकरण के लिए तैयार किया जा रहा है। यदि बक्सर यूपीएचसी को एनक्वास का प्रमाण पत्र मिलता है,

तो पीएचसी को तीन साल तक तीन लाख रुपये मिलेंगे। जिसे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और व्यवस्था बनाने में खर्च किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि एनक्वास प्रमाणीकरण के लिए यूपीएचसी में जिला स्तर और राज्य स्तर की टीम ने दौरा किया।

जिनके द्वारा सुझाई गई कमियों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ताकि, हर हाल में यूपीएचसी को एनक्वास प्रमाण पत्र दिलाया जा सके।
मौके पर डीसीएम सह डीयूएचसी हिमांशु कुमार सिंह और बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह के अलावा यूपीएचसी के सभी डिपार्टमेंट के नोडल उपस्थित रहे l

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top