BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
3 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

वैशाली : भ्रम तोड़ने में सफल रहे जनप्रतिनिधि, जागरूकता में निभाई अहम भूमिका 

स्वास्थ्य विभाग व पीरामल का प्रयास लाया रंग  पातेपुर में 70 प्रतिशत से लगभग 85 प्रतिशत पहुंचा एमडीए अभियान का...

स्वास्थ्य विभाग व पीरामल का प्रयास लाया रंग 

पातेपुर में 70 प्रतिशत से लगभग 85 प्रतिशत पहुंचा एमडीए अभियान का कवरेज

वैशाली। सर्वजन दवा अभियान पर भ्रमों का ग्रहण हर बार लगता है। अपनी जवाबदेही के अनुसार लोग उसका निवारण भी करते हैं, लेकिन इस बार जिन्होंने सर्वजन दवा अभियान के भ्रमों का निवारण किया है वह पातेपुर के जनप्रतिनिधि हैं। अभियान की शुरुआत में स्कूलों में बच्चों पर दवाओं के हुए प्रतिकूल असर ने अभियान पर लगभग अंकुश सा लगा दिया था।

बच्चों को हुए उल्टी और चक्कर ने दवाओं के उपयोग को लेकर प्रखंड वासियों को संशय में डाल दिया था। ऐसे में मौदह बुजुर्ग की आशा देवी, अली नगर लेवढ़न की ललिता देवी और कपिलेश्वर की सक्रियता और जागरूकता ने पातेपुर के लोगों को एक बार फिर दवाओं के उपयोग को लेकर विश्वास में लिया। नतीजा निकला कि अभियान के कवरेज में भारी उछाल लाते हुए इसे लगभग 85 प्रतिशत तक पहुंचाया।

मुखिया ललिता देवी ने बताया कि जब हमने फाइलेरिया के दुष्प्रभाव के बारे में जाना तब हमें सर्वजन दवा अभियान की महत्ता का पता लगा। लोगों को यह भ्रम था कि उल्टी और चक्कर आना दवा का दुष्प्रभाव है बल्कि इसने यह संकेत दिया कि दवा सही लोगों तक पहुंची है, जिससे उन्हें भविष्य में फाइलेरिया से सुरक्षा मिलेगी। 

स्वास्थ्य विभाग तथा पीरामल बना सारथी:

जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी ने बताया कि पातेपुर में एडीआर के भ्रम को तोड़ने में जनप्रतिनिधियों ने महती भूमिका निभाई है। जिस कारण उस ब्लॉक में कवरेज राज्य  के द्वारा दिए गए लक्ष्य के करीब पहुंच पाया।

जनप्रतिनिधियों से मिल कर उन्हें सर्वजन दवा सेवन के बारे में सटीक जानकारी देने के लिए पीरामल के पीयूष चंद्र ने भी आगे बढ़कर कार्य किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भी साथ रहे। जनप्रतिनिधियों ने अपने वार्ड सदस्यों को पत्र लिखकर, ग्राम सभाओं में लोगों तक दवाओं की सही जानकारी पहुंचाई।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top