BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
3 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

प्रगतिशील लेखक संघ ने कुमार नयन की स्मृति में किया कवि सम्मेलन का आयोजन

कवि सम्मेलन में भावुक हुए साहित्यकार, पुस्तक ‘जहां कोई कबीर जिंदा है’ का लोकार्पण बक्सर। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) बक्सर...

कवि सम्मेलन में भावुक हुए साहित्यकार, पुस्तक ‘जहां कोई कबीर जिंदा है’ का लोकार्पण

बक्सर। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) बक्सर इकाई के तत्वावधान में आज स्थानीय ज्योतिप्रकाश लाइब्रेरी सभागार में प्रसिद्ध शायर और समाजसेवी कुमार नयन की चौथी पुण्यतिथि पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने की तथा संचालन डॉ. बी.एल. प्रवीण ने किया। आयोजन का संयोजन अनुराग कुमार द्वारा किया गया।

समारोह की शुरुआत कुमार नयन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके उपरांत अरुण शीतांश के संपादन में प्रकाशित पुस्तक ‘जहां कोई कबीर जिंदा है’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।

वक्ताओं ने कुमार नयन के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं साहित्यिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। अरुण शीतांश ने उन्हें “संवेदना पुरुष” की संज्ञा दी। आलोश्या प्रकाश ने कहा कि आज के समय में साहित्यिक वातावरण घट रहा है, ऐसे में नयन जी जैसे साहित्यकारों की उपस्थिति अत्यंत आवश्यक थी। डॉ. शशांक शेखर ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने साहित्य और समाज सेवा में बड़ा योगदान दिया।

रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने कुमार नयन की रचनाओं को जीवंत करार देते हुए कहा कि उनकी पुस्तकों को पढ़ते हुए लगता है मानो वे हमारे बीच उपस्थित हैं। शिवबहादुर कुमार पांडेय ने साहित्यिक गतिविधियों में आ रही कमी पर चिंता जताते हुए नयन जी द्वारा आयोजित साहित्यिक गोष्ठियों की याद दिलाई। सुरेश संघम ने नयन जी को एक उम्दा गजलकार बताया और युवाओं को ग़ज़ल विधा में आगे आने का आह्वान किया।

कवयित्री ममीरा सिंह मीरा ने अपनी भावपूर्ण कविता “आज उजाला रोया है…” प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, नर्वदेश्वर उपाध्याय ने भी अपनी कविताओं से समारोह में नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम में सुरेन्द्र चंद्रवंशी, शिवजी सिंह, ई. रामाधार सिंह, कल्याण सिंह, राम मुरारी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर कुमार नयन के आदर्शों और साहित्यिक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top