BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

डीएम ने फसल अवशेष प्रबंधन हेतु अंतर्विभागीय कार्य समूह से संबंधित की बैठक, दिया निर्देश

बक्सर। जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन हेतु अंतर्विभागीय कार्य समूह से संबंधित बैठक...

बक्सर। जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन हेतु अंतर्विभागीय कार्य समूह से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।

जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पराली प्रबंधन को लेकर अपने-अपने विभाग से संबंधित रणनीति तैयार कर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी, बक्सर को निर्देश दिया गया कि जो किसान पराली जलाने में संलिप्त पाये जाते है, उन पर विभागीय निर्देश के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए आगामी सभी योजनाओं में मिलने वाले लाभ पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें।

जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग पराली नहीं जलाने एवं पराली प्रबंधन को लेकर अलर्ट है। पराली जलाने वाले किसानों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वितीय वर्ष 2023-24 में कुल 547 किसानों का किसान पंजीकरण तीन वर्षों के लिए बंद कर दिया गया है। किसान पंजीकरण बंद होने के फलस्वरूप कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध सभी विभागों से आगामी तीन वर्षों तक लाभ से वंचित हो जायेंगे।

जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि विभाग द्वारा पराली प्रबंधन करने वाले प्रमुख यंत्रों हैपी सीडर, स्ट्रा बेलर विदाउट रैक, स्ट्रा रीपर, रीपर-कम-बाईन्डर, रोटरी मल्चर, सुपर सीडर इत्यादि पर विशेष अनुदान का प्रबंध करते हुए कुल 102 यंत्रों का वितरण किया गया है। जिससे जिलें के किसान सुलभता पूर्वक फसल अवशेष प्रबंधन कर सकेंगे। जिलें में किसानों को पराली न जलाने हेतु वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार करने व पराली जलाने से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूकता हेतु विभाग के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक व प्रखंड कृषि पदाधिकारी को लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि पराली जलाने से होने वाले नुकसान को किसानों के बीच विभिन्न माध्यमों से प्रचारित करना सुनिश्चित करेंगे। वर्तमान में किसानों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिसका परिणाम होगा कि आगामी दिनों में बक्सर जिला में प्रदूषण व्यापक स्तर पर फैल सकता।

क्या होती है परालीः- जब भी कोई धान, गेहूँ इत्यादि फसल कटती है तो उसे जड़ से नहीं उखाड़ा जाता है, बल्कि जड़ से उपर का कुछ ईंच का हिस्सा छोड़कर मशीन द्वारा फसल की कटाई की जाती है। अधिकांश किसान जानकारी के अभाव से छूटे हुए फसल के हिस्से को जला देते है, जिसे पराली जलाना कहते है।

कितना खतरनाक है पराली जलानाः- पराली जलाने से कार्बन मोनो ऑक्साईड, कार्बन डाई ऑक्साईड जैसी जहरीली गैस निकलती है, जिससे गंभीर वायू प्रदूषण होता है। इसका मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। जिससे त्वचा एवं आँखों में जलन, गंभीर तंत्रिका संबंधी, हृदय संबंधी, श्वसन इत्यादि रोग हो सकते है। साथ ही पराली जलाने से मिटटी में मौजूद लाभदायक कीट के नाश के साथ-साथ मिटटी भी बंजर हो रही है।

बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर, उप परियोजना निदेशक आत्मा बक्सर उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top