BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
14 hours ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 day ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 week ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

बनकट गांव में राहत के साथ दुखद खबर, डायरिया से एक वृद्ध की मौत

गांव में जिला से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, लोगों से किया पुछताछ  डुमरांव. बनकट गांव में डायरिया से पहली...

गांव में जिला से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, लोगों से किया पुछताछ 

डुमरांव. बनकट गांव में डायरिया से पहली मौत शुक्रवार को अहले सुबह हो गई. जिससे परिजनों के चित्कार से गांव गूंज उठा. गांव के लोगों ने बताया कि 25 अगस्त को तबीयत बिगड़ने पर गांव के 66 वर्षीय श्याम लाल राय इलाज को लेकर पहुंचे थे, हालांकि ठीक होकर घर लौट गए. लेकिन दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर पुनः अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. जहां उनका इलाज हुआ, ठीक होने के बाद पुनः घर लौट गए.

लेकिन गुरुवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ी तो अहले सुबह अनुमंडल अस्पताल लेकर जाने के दौरान मौत हो गई. शुक्रवार को जिला से स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और डोर टू डोर लोगों से बात किया. उन्होंने ने तबीयत खराब होने पर तत्काल मरीज को अनुमंडल अस्पताल ले जाने की बात कही. जरूरत के अनुसार ओआरएस सहित दवाओं का वितरण किया गया.

वहीं अनुमंडल अस्पताल में मात्र तीन मरीज, जिसमें शुक्रवार को नया एक मरीज नेहा कुमारी (18) के अलावा गुरुवार की देर शाम राजकुमारी (25) और अनंत राय (66) इलाजरत है. ड्यूटी पर तैनात डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्परता से इलाज किया. अस्पताल प्रबंधक देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि इलाजरत सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है.

उन्होंने कहा कि जिला से निर्देश है कि जब तक मरीज की स्थिति बेहतर न हो, डिस्चार्ज नहीं करना है. प्रबंधक ने बताया कि मरीज थोड़ा भी ठीक होने पर उनके परिजन ले जाने की जिद्द करते हैं. स्वास्थ्य विभाग की मानें तो शुक्रवार को मृतक को दमा की शिकायत थी.

हालांकि बात चाहे जो भी पांच दिन पहले डायरिया से पीड़ित मृतक श्याम लाल राय का इलाज हुआ था. बनकट गांव नगर परिषद लगातार साफ-सफाई सहित बिलिंचिग पाउडर का छिड़काव करा रहा है. नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित गुप्ता और ईओ मनीष कुमार ने बताया कि गांव में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान है.

लोगों शुद्ध पेयजल मिलें, इसको लेकर स्थायी व्यवस्था पर जल्द निर्णय लिया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग की टीम में डाॅ आशुतोष त्रिवेदी, डाॅ टीएन राय और उमेश कुमार शामिल रहे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top