BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
3 hours ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

चमकी बुखार के प्रबंधन लिए स्वास्थ्य संस्थानों को उपलब्ध करायी जाएगी पर्याप्त दवाएं : सिविल सर्जन

पीएचसी से लेकर सदर अस्पताल में दवाओं व उपकरणों की मांग करने का दिया गया है निर्देश जिले के सभी...

पीएचसी से लेकर सदर अस्पताल में दवाओं व उपकरणों की मांग करने का दिया गया है निर्देश

जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को किया जा चुका है प्रशिक्षित, बनाए जाएंगे विशेष वार्ड

बक्सर, 29 मार्च | जिले में चमकी बुखार यानी एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इस क्रम में जिले में एईएस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। एईएस प्रबंधन को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सदर अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता तथा इलाज के लिए जरूरी उपकरण भी पहुंचाए जा रहे हैं।

इसके लिए सिविल सर्जन ने सभी पीएचसी को निर्धारित दवाओं की उपलब्धता को देखते हुए जरूरी दवाओं की मांग करने का निर्देश जारी किया है। साथ ही, जिले के स्वास्थ्य कर्मियों का क्षमता वर्धन किया जा चुका है। ताकि, आपातकालीन स्थिति में वो बेहतर कार्य कर सकें। सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि एईएस मुख्य रूप से बच्चों की बीमारी है।

हालांकि एईएस का प्रभाव जिले में नहीं देखा गया, लेकिन बीते दिनों जिले में एक जेई (जापानी बुखार) के मामले की पुष्टि हुई है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहता है। चमकी आने की स्थिति में मरीज को करवट या पेट के बल लेटने के साथ ही शरीर के कपड़े को ढीला कर देना चाहिए। साथ ही मरीज के मुंह में कुछ भी नहीं डालें। स्वास्थ्य विभाग एईएस और जेई के प्रति पूरी तरह से अलर्ट है। ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।

खिलाओ, जगाओ और अस्पताल ले जाओ पर करना होगा फोकस

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हर साल गर्मियों के दिनों में दिमागी या चमकी बुखार का खतरा मंडराने लगता है। इस बीमारी से एक से 15 वर्ष तक के बच्चे ज्यादा प्रभावित होते हैं। यह एक गंभीर बीमारी है। लेकिन समय पर इलाज होने से जल्द ही ठीक हो सकता है। उन्होंने कहा कि चमकी को धमकी के तहत तीन बातों को जरूर याद रखना चाहिए।

खिलाओ, जगाओ और अस्पताल ले जाओ। सबसे अहम बात यह है कि बच्चे को रात में सोने से पहले खाना जरूर खिलाएं, सुबह उठते ही बच्चों को भी जगाए और देखें बच्चा कहीं बेहोश या उसे चमकी तो नहीं है। बेहोशी या चमकी को देखते ही तुरंत एंबुलेंस या किसी अन्य गाड़ी से अस्पताल ले जाना चाहिए।

लक्षण आधारित उपचार करने की आवश्यकता

वेक्टर जनित रोग सलाहकार अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि एईएस और जेई बीमारी में नए एसओपी के अनुसार ही लक्षण आधारित उपचार करने की आवश्यकता है। विशेष रूप से यह भी कहा गया कि अगर किसी बच्चे में चमकी बुखार से संबंधित लक्षण दिखे तो उसका उपचार तुरंत कराया जाना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में बिना उपचार के कोई बच्चा रेफर न हो, विशेष रूप से इसका पालन होना चाहिए।

हालांकि विकट परिस्थितियों में ही सदर अस्पताल या अन्य किसी अस्पतालों में सुविधापूर्ण एंबुलेंस के साथ ही भेजा जाए। वहीं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा एईएस से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। क्योंकि एईएस को लेकर आशा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण स्तर पर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top