BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
6 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

ढाका प्रखंड के जटवलिया पंचायत स्थित गोरगाँवा में बनेगा स्वास्थ्य उपकेन्द्र 

स्व. बजरंगी नारायण ठाकुर के पुत्र डा. मनीष कुमार ने इसके लिए दी 5 कट्ठा जमीन  सिविल सर्जन ने जमीन...

स्व. बजरंगी नारायण ठाकुर के पुत्र डा. मनीष कुमार ने इसके लिए दी 5 कट्ठा जमीन 

सिविल सर्जन ने जमीन के अधिग्रहण के लिए जिलाधिकारी को लिखा पत्र 

स्वास्थ्य उपकेन्द्र की स्थापना होने से लोगों को होगी इलाज सम्बन्धित सुविधा

मोतिहारी। जिले के ढाका प्रखंड के जटवलिया पंचायत स्थित गोरगाँवा में जल्द ही स्वास्थ्य उपकेन्द्र की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 5 कट्ठा जमीन स्वास्थ्य विभाग को दान में मिला है जिसके अधिग्रहण का प्रयास किया जा रहा है।

जिले के समाजसेवी स्वर्गीय बजरंगी नारायण ठाकुर के पुत्र डॉ मनीष कुमार ने जमीन दान देने हेतु स्वास्थ्य विभाग, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, जिलाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, एसडीएम, सीओ को पत्र भेजा है। सिविल सर्जन एवं एमएलसी महेश्वर सिंह ने भी उक्त जमीन के अधिग्रहण हेतु डीएम को पत्र लिखा है। 

सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उक्त क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेन्द्र की स्थापना होने से स्थानीय लोगों के इलाज में काफ़ी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले के कई प्रखंडों में 10 स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले जाने हेतु जिलास्तर पर विभागीय पहल की जा रही है। इसके लिए विधायकों से सम्पर्क किया गया है। 

डॉ मनीष कुमार ने बताया कि जटवलिया पंचायत, गोरगाँवा ग्राम से ढ़ाका अनुमण्डलीय अस्पताल की दूरी 12 कीलोमीटर है। वर्षा के दिनों में उस क्षेत्र के कई हिस्से बाढ़ग्रस्त होने से अनुमण्डलीय अस्पताल से सम्पर्क टूट जाता है। इससे लोगों को इलाज कराने में काफ़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि यहाँ से 5 किलोमीटर की दूरी पर सीतामढ़ी जिला स्थित है। मात्र 2 किलो मीटर की दूरी पर नेपाल है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में आज सिविल सर्जन से मुलाक़ात की गई है। जल्द ही जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से वार्ता की जाएगी ताकि जल्द उक्त स्थल पर स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य आरम्भ हो सके।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top