BREAKING NEWS
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
No menu items available
BREAKING
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 day ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
4 weeks ago
Advertisement

जिले के चयनित पंचायतों को जल्द घोषित किया जाएगा टीबी मुक्त : डॉ. शालिग्राम

टीपीटी की दवा सेवन करने वालों का किया जा रहा फॉलोअप
  • टीबी मुक्त पंचायत के दावों के सत्यापन के लिए गठित जिला स्तरीय टीम कर रही जांच
  • पेश किए दावों की पड़ताल और जांच के बाद मुख्यालय को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
    बक्सर, 16 फरवरी | प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम को सफल बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए सिविल सर्जन के निर्देशन में प्रखंड स्तरीय टीम बनाई गई है। जो चयनित पंचायतों के दावों का सत्यापन कर जिला मुख्यालय को रिपोर्ट सौपेंगी। उसके बाद जिला स्तरीय टीम बनाकर जांच की जाएगी और उक्त पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करेगी।

  • फिलहाल प्रखंड स्तरीय टीम पंचायतों में जाकर दावों का सत्यापन कर रही है। साथ ही, टीबी मरीजों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। ताकि, प्रस्तुत दावों का भौतिक सत्यापन किया जा सके। विदित हो कि जिला यक्ष्मा केंद्र ने टीबी मुक्त पंचायत पहल कार्यक्रम के तहत प्रत्येक प्रखंड से दो-दो पंचायतों का चयन किया था। जिसे पूरा करने के लिए टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी सहयोगी संस्थान और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त समन्वय से अभियान का संचालन किया गया।

टीपीटी की दवा सेवन करने वालों का किया जा रहा फॉलोअप

  • जिला यक्ष्मा केंद्र के डीपीसी कुमार गौरव ने बताया कि पंचायतों के दावों के सत्यापन के साथ साथ टीबी मरीजों के अलावा टीबी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) की दवा सेवन करने वाले सैकड़ों व्यक्तियों का दीर्घकालीन फॉलोअप किया जा रहा है। ताकि आगामी 2025 तक जिले सहित राज्य और देश को टीबी मुक्त किया जा सके।
  • उन्होंने बताया कि डोर टू डोर भ्रमण कर रोगमुक्त हुए व्यक्ति और परिवार के सदस्यों के साथ बैठक कर लक्षण से संबंधित जानकारी और अनुभव लिया जा रहा है। ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि जब तक ग्रामीण स्तर पर टीबी बीमारी से ठीक हुए मरीज और उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर बीमारी से संबंधित लक्षणों की जानकारी नहीं ली जाएगी तब तक प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के सपनों को साकार नहीं किया जा सकता है।
  • जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत पहल के क्रियान्वयन से जिला, प्रखंडों एवं पंचायतों के बीच एक स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा। जो टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को और भी गति प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त बनाने की मुहिम में पंचायत के मुखिया भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सीएचओ, आशा, एएनएम और एमओआईसी की सहभागिता से महत्वपूर्ण इंडिकेटर पूर्ण कर पंचायत के मुखिया अपने गांव को टीबी मुक्त करने का दावा पेश करेंगे। जिसकी जांच स्वास्थ्य समिति द्वारा की जायेगी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top