BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
2 days ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
4 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

अरवल: सीफार के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन पर मीडिया कार्यशाला

-आशा, जीविका दीदी तथा मुखिया दवा सेवन के लिए करें लोगों को प्रेरित: सीएस -दवा सेवन कराने के लिए 391...

-आशा, जीविका दीदी तथा मुखिया दवा सेवन के लिए करें लोगों को प्रेरित: सीएस

-दवा सेवन कराने के लिए 391 टीम बनायी गयी, प्रत्येक टीम में दो आशा रहेंगी

अरवल: जिला में फाइलेरियारोधी दवा सेवन कराने में सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. आशा अपने क्षेत्र में जीविका दीदी तथा पंचायती राज प्रतिनिधियों के साथ लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करेंगी तथा घर-घर जाकर दवा का सेवन करायेंगी. 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान प्रारंभ होगा. इस अभियान में अल्बेंडाजोल, डीईसी तथा आइवरमेक्टिन दवा का सेवन आशा अपने सामने करायेंगी. तीन दिन स्कूलों पर बूथ लगाकर बच्चों को आयु और लंबाई के अनुसार दवा का सेवन कराया जायेगा. सर्वजन दवा सेवन के लिए 391 टीम बनायी गयी है. प्रत्येक टीम में दो आशा रहेंगी. 

यह बातें सिविल सर्जन डॉ राय कमलेश्वरनाथ सहाय ने  सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग से आयोजित मीडिया वर्कशॉप के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहामीडिया से बातचीत के दौरान कही. मीडिया वर्कशॉप में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ ​बैजनाथ, पीरामल डीपीओ चंदन कुमार, पीसीआई से धीरज सिंह, सीफार स्टेट कॉर्डिनेटर सहित विभिन्न मीडिया हाउसों के प्रतिनिधि शामिल थे. 

डॉ बैजनाथ ने बताया कि हाथीपांव रोग गंभीर होता है और इससे बचाव के लिए सभी लोगों को दवा सेवन करना है. दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को फाइलेरियारोधी दवा नहीं खिलायी जानी है.  जिला एवं प्रखंड स्तर आमजन तथा जनप्रतिनिधियों के ​बीच फाइलेरियारोधी दवा सेवन को लेकर जागरूकता लाने का काम किया गया है. ​डीपीएम सलीम जावेद ने बताया कि अभियान के पहले तीन दिन स्कूलों में बूथ लगाकर कर बच्चों, शिक्षकों सहित अन्य स्टाफ को दवा का सेवन कराना है और अंगुली पर निशान लगाना है. बा​की के 14 दिन तक आशा घर—घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा अपने सामने ही खिलायेंगी. यह पूरा अभियान 17 दिनों का होगा. दवा सेवन से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है. दवा सेवन से कभी कभी शरीर प्रतिक्रिया करता है. इसका कारण शरीर में माइक्रो फाइलेरिया परजीवी की मौजूदगी है. इसलिए दवा सेवन के बार किसी एडवर्स असर से घबराना नहीं है. इसकी जानकारी आशा को देनी है. 

पीसीआईी कर रही सोशल मोबिलाजेशन कार्य: 

पीसीआई के जिला मोबिलाजेशन कॉर्डिनेडर धीरज सिंह ने बताया कि पीसीआई द्वारा सोशल मोबिलाजेशन का काम किया जा रहा है. नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज दिवस अन्य दिनों में स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ फाइलेरिया रोग तथा दवा सेवन के प्रति जागरूकता के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता करायी गयी है. इसके अलावा पंचायती राज जनप्रतिनि​धियों का उन्मुखीकरण किया रहा है. एसएमसी शशि कपूर ने बताया कि पीसीआई द्वारा सभी सरकारी स्कूलों, पंचायती राज प्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण किया गया है. जीविका की हेल्थ एंड न्यूट्रिशन मैनेजर संगीता कुंज ने बताया कि सभी जीविका दीदी को कहा गया है कि फाइलेरियारोधी दवा में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर स्वयं दवा का सेवन करेंगी तथा अपने आसपास के लोगों को दवा सेवन कराने के लिए प्रेरित करेंगी.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top