BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

जिले के सभी पंचायतों में मिशन परिवार विकास अभियान को गति देंगे जनप्रतिनिधि

सदर और इटाढ़ी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों का किया गया उन्मुखीकरण मिशन परिवार विकास अभियान व परिवार नियोजन की सेवाओं की...

सदर और इटाढ़ी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों का किया गया उन्मुखीकरण

मिशन परिवार विकास अभियान व परिवार नियोजन की सेवाओं की दी गई जानकारी

बक्सर, 21 फरवरी| जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग कई रणनीतियों पर काम कर रहा है। जिले में मिशन परिवार विकास (एमपीवी) अभियान को गति देने के लिए अब जनप्रतिनिधियों को भी इस इसमें शामिल किया जाएगा। ताकि, वो अपने पंचायत स्तर लोगों को जागरूक कर परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के साथ साथ स्थायी साधनों के प्रयोग में इजाफा कराया जा सके।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी थ्री) के संयुक्त तत्वावधान में जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण किया जा रहा है। इस क्रम में उन्मुखीकरण के पहले दिन बक्सर व इटाढ़ी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सरपंचों को प्रशिक्षित किया गया। मिशन परिवार विकास (एमपीवी) अभियान से समुदायों के साथ जुड़ने के लिए ढांचा प्रदान करता है।

उन्मुखीकरण के माध्यम से पंचायती राज प्रतिनिधि एमपीवी के लिए आउटरीच गतिविधियों का समर्थन करने में सक्षम होंगे। ताकि युवाओं, नवविवाहित जोड़ों और एक बच्चे वाले जोड़ों को अन्तराल गर्भनिरोधक का उपयोग करने में सक्षम बनाया जा सके।

अनुश्रवण एवं जागरूकता हेतु पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को अहम

डीएचएम संतोष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत समुदाय आधारित अनुश्रवण एवं जागरूकता हेतु पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को अहम माना गया है। जिसको देखते हुए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पंचायतों में केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कराया जाना है।

साथ ही मिशन परिवार विकास अभियान में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जा रहा है। जिससे ग्राम पंचायतों में एनएचएम के कार्यों की निगरानी, संरक्षण एवं ग्राम स्वास्थ्य समिति/ ग्राम सभा के माध्यम से समुदाय को जागरूक किया जा सके एवं लोगों को सुगमता के साथ स्वास्थ्य सुविधा दिलाई जा सके। साथ ही, वो क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताएंगे, ताकि लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी मिल सके।

पुरुषों का जागरूक होना सबसे जरूरी

सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के ट्रेनर आलोक कुमार ने बताया कि आज परिवार नियोजन के साधानों (स्थायी व अस्थायी) के प्रति लोगों में काफी जानकारी बढ़ी है। जिसमें पुरुषों और महिलाओं में अस्थायी साधानों के इस्तेमाल की संख्या बढ़ी है। लेकिन अभी भी जब नियाेजन के स्थायी साधानों के इस्तेमाल की बारी आती है तब परिजन महिलाओं को आगे कर देते हैं। जो कहीं से न्याय संगत नहीं है।

परिवार के सभी चीजों में पुरुषों और महिलाओं को कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। तभी परिवार खुशहाल बनेगा। वहीं, ट्रेनर मृत्युंजय कुमार ने कहा कि आज पुरुषों को चाहिए कि वो महिलाओं के बंध्याकरण को रोकते हुए स्वयं नसबंदी के लिए आगे आएं। इससे महिलाओं का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

क्योंकि नसबंदी की अपेक्षा महिलाओं का बंध्याकरण 20 गुणा जटिल होता है और इसमें महिलाओं को कभी कभी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक कराया जाएगा। इस दौरान डीएचएम संतोष कुमार व आरबीएसके के डीसी विकास कुमार के अलावा पंचायतों के सरपंच भी मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top