BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
4 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
5 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

सीतामढ़ी : योगदान के साथ जेड जावेद ने टीबी मुक्त पंचायत की समीक्षा में दिए निर्देश

नए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के रुप में दिया योगदान, टीबी मुक्त पंचायत के लिए 15 जनवरी तक करना होगा दावा ...

नए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के रुप में दिया योगदान, टीबी मुक्त पंचायत के लिए 15 जनवरी तक करना होगा दावा 

प्रत्येक पंचायत में प्रति हजार पर तीस जांच का था लक्ष्य 

सीतामढ़ी। नए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के रूप में डॉ जेड जावेद ने अपना पदभार संभालते ही टीबी मुक्त पंचायत के लक्ष्य पूर्ति पर अपनी पहली बैठक की। भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों से 2-2 पंचायत को टीबी मुक्त बनाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया था। डॉ जावेद द्वारा योगदान करते ही सभी यक्ष्मा पर्यवेक्षकों को बुलाकर टीबी मुक्त पंचायत हेतु अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान डॉ जावेद ने बताया कि 15 जनवरी तक टीबी मुक्त पंचायत घोषित किए जाने हेतु दावा करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय टीम द्वारा उक्त पंचायत की गहन जांच की जाएगी एवं सही पाए जाने पर विश्व यक्ष्मा दिवस 24 मार्च 2024 को जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत घोषित कर प्रमाण पत्र एवं महात्मा गांधी की मूर्ति भेंट की जाएगी। 

समय कम होने पर सभी यक्ष्मा कर्मचारियों को उन्होंने कुछ मानकों पर काम करने को कहा, जिसमें टीबी मुक्त पंचायत के लिए चयनित पंचायतों में 30 प्रति हजार से अधिक जांच, चयनित पंचायत में एक अथवा एक से कम टीबी मरीज मिलना, विगत तीन वर्ष में निबंधित मरीजों में 85% मरीज क्योर अथवा ट्रीटमेंट कंप्लीट होना,

वर्तमान वर्ष में निबंध यक्ष्मा मरीजों का 60% रिफाम्पिसिन रेजिस्टेंट की स्थिति पता होनी चाहिए। वर्तमान वर्ष में निबंधित शत प्रतिशत यक्ष्मा मरीजों का निक्ष्य पोषण योजनान्तर्गत भुगतान सुनिश्चित होना चाहिए। इसके अलावे वर्तमान वर्ष में निबंधित शत प्रतिशत यक्ष्मा मरीजों को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत न्यूट्रीशनल सपोर्ट प्राप्त होना चाहिए।

जिला जांच टीम का होगा गठन

डॉ जावेद द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यों के ससमय निष्पादन हेतु सिविल सर्जन सीतामढ़ी के अध्यक्षता में जिला जांच टीम का गठन किया जाना है जिसमें जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, जिला अस्पताल से चिकित्सा पदाधिकारी, राज्य स्तर के प्रतिनिधि तथा संयोजक के रूप में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सीतामढ़ी रहेंगे,

जो क्षेत्र में भ्रमण कर कर टीबी मुक्त पंचायत घोषित किए जाने हेतु किए गए दावों की पड़ताल कर अपना प्रतिवेदन भारत सरकार को भेजेंगे। मौके पर डॉ शगुफ्ता सोमी चिकित्सा पदाधिकारी, डीईओ सह लेखापाल रंजन शरण, डीपीसी रंजय कुमार, एलटी शमीम आजाद एवं जिले के सभी वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top