BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 weeks ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
3 weeks ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
4 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
1 month ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
1 month ago
Advertisement

मोतीहारी : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का हुआ वितरण 

-सांसद राधामोहन सिंह व आईएमए अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण  ने 40 मरीजों को दी किट -5156 टीबी मरीजों को बेहतर...

-सांसद राधामोहन सिंह व आईएमए अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण  ने 40 मरीजों को दी किट

-5156 टीबी मरीजों को बेहतर पोषण के लिए मरीजों को मिलती है आर्थिक सहायता

मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला यक्ष्मा केन्द्र मोतिहारी में 40 टीबी मरीजों के बीच सांसद राधामोहन सिंह एवं आईएमए अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण के सौजन्य से पौष्टिक आहार का वितरण किया गया।

मौके पर सांसद ने कहा कि देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को लेकर धार्मिक, सामाजिक संस्थान, समाजसेवियों,आमजन, सरकारी कर्मचारी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार सम्बंधित सहयोग कर रहे हैं। ताकि दवाओं के साथ संतुलित आहार का सेवन कर जल्द स्वस्थ हो सकें। 

दवाओं के साथ ही पौष्टिक आहार जरूरी

आईएमए अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण  ने कहा कि क्षय रोग के कारण व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिससे कई अन्य रोग भी होने की संभावना बढ़ जाती है।पौष्टिक आहार लेना चाहिए

ताकि पोषण सामग्री का उपयोग कर टीबी मरीज अपनी सेहत बेहतर कर जल्द स्वस्थ हो सकें। उन्होंने बताया कि टीबी से बचने के लिए हरी सब्जियाँ, दूध, पौष्टिक आहार के साथ खानपान में विटामिन सी वाले भोज्य पदार्थ शामिल करना चाहिए। 

5156 टीबी मरीजों का हो रहा है उपचार

मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया कि टीबी एक संचारी रोग है जो मरीजों के साथ सम्पर्क होने से एक दूसरे में फैलता है। टीबी के अगर लक्षण हो जाँच जरूर कराएं। ताकि इसका संचार न हो पाए। यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया कि 5156 टीबी मरीजों का सरकारी अस्पताल में  उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा किसी व्यक्ति को दो हफ्तों से ज्यादा समय से खांसी, बुखार, खांसी के साथ बलगम में खून आने की शिकायत हो तो टीबी हो सकता है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में मुफ्त में बलगम की जांच करानी चाहिए। 

बेहतर पोषण के लिए मरीजों को मिलती है आर्थिक सहायता:

डॉ संजीव ने बताया कि टीबी मरीजों को निःशुल्क इलाज के साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत बैंक खाते में इलाज जारी रहने तक प्रति माह 500 रुपये की सहायता राशि बेहतर पोषण के लिए भेजी जाती है। 

वहीं मौके पर पूर्व जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार सिन्हा, प्रभारी जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार, प्रधामंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के जिला संयोजक ललित कुमार,अमरेंद्र कुमार, अनिल कुमार उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top