BREAKING NEWS
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
No menu items available
BREAKING
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
1 day ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
6 days ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 week ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 weeks ago
Advertisement

डुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएं

सफाखाना रोड पर खुला सेंटर, विशेषज्ञ डॉ. शशि शेखर जायसवाल देंगे परामर्श डुमरांव। स्थानीय शहर के साफाखाना रोड स्थित बसंत...

सफाखाना रोड पर खुला सेंटर, विशेषज्ञ डॉ. शशि शेखर जायसवाल देंगे परामर्श

डुमरांव। स्थानीय शहर के साफाखाना रोड स्थित बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्लिनिक के शुरू होने से अब डुमरांव और आसपास के मरीजों को न्यूरोलॉजी संबंधी इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
क्लिनिक में कोलकाता से प्रशिक्षित अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. शशि शेखर जायसवाल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे अब इस पहल से दूर किया जा सकेगा। यहां मरीजों को सुलभ, बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. जायसवाल ने जानकारी दी कि क्लिनिक में लकवा, सिरदर्द, माइग्रेन, मिर्गी, नसों से जुड़ी बीमारियां, भूलने की समस्या, हाथ-पैर कांपना जैसी जटिल समस्याओं का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों में विकास में देरी या देर से चलने जैसी समस्याओं के लिए भी विशेष परामर्श उपलब्ध रहेगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, अनियमित जीवनशैली और खानपान के कारण न्यूरोलॉजिकल बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय पर जांच और सही उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और शुरुआती अवस्था में ही चिकित्सकीय सलाह लें।

क्लिनिक में पीठ एवं कमर दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप (बीपी), दमा और थायराइड जैसी अन्य सामान्य व गंभीर बीमारियों का भी उपचार किया जाएगा। आधुनिक जांच एवं उपचार पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।

उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी आलोक कुमार जायसवाल (बाबू साहब), सुधीर कुमार त्रिपाठी (पिकलू), राम उदार पांडेय, सुनील त्रिपाठी, हरिहर जायसवाल, अब्बास अली, अशोक सिंह, कृष्णा सिंह, राजकुमार, सविता देवी, उषा देवी, शीला देवी, सुनीता जायसवाल एवं शैली जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने क्लिनिक संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top