BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

पटना : शिक्षा विभाग एमडीए अभियान को सफल बनाने में करेगा सहयोग – मिथिलेश मिश्रा  

पटना– “10 फ़रवरी से संचालित होने वाले एमडीए अभियान में शिक्षा विभाग आगे आकर सहयोग करेगा. सभी जिला एवं प्रखंड...

पटना– “10 फ़रवरी से संचालित होने वाले एमडीए अभियान में शिक्षा विभाग आगे आकर सहयोग करेगा. सभी जिला एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इसके लिए निर्देशित किया गया है. फ़ाइलेरिया एक सार्वभौमिक स्वास्थ्य समस्या है और इसके उन्मूलन से ही एक स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है”.

उक्त बातें, मिथिलेश मिश्रा, निदेशक, प्राथमिक शिक्षा ने कही. आगामी एमडीए अभियान में शिक्षा विभाग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य मिड डे माल कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी. फाइलेरिया एक गंभीर रोग है जिससे विश्व के 47 देशो के लगभग 86.3 करोड़ आबादी खतरे में है. राज्य के सभी जिले फ़ाइलेरिया से प्रभावित हैं.  

स्टेट एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश बैठक में पांडेय ने कहा कि फाइलेरिया नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज में एक प्रमुख रोग है. एमडीए अभियान विश्व का सबसे बड़ा अभियान है जिसमे घर घर जाकर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों को दवा खिलाई जाती है.

बच्चों को फ़ाइलेरिया की दवा का सेवन कराकर ही भविष्य में फ़ाइलेरिया के संक्रमण से बचाया जा सकता है. इसमें शिक्षा विभाग संचालित सरकारी स्कूलों के द्वारा अपना सहयोग कर सकता है. विश्व भर में फाइलेरिया विकलांगता का दूसरा प्रमुख कारण है. बिहार में वर्ष 2004 से ही एमडीए राउंड चलाया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने रोग एवं एमडीए की कई अन्य तकनीकी पक्ष पर विस्तार से चर्चा की.

पिरामल स्वास्थ्य के बासब रूज ने बताया कि एमडीए राउंड के दौरान 3 दिनों तक बूथ लगेगा एवं 14 दिन घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी. इस तरह 17 दिनों तक दवा खिलाई जाएगी. वहीं, मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, ज़िला अस्पताल, अनुमण्डलीय अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों,  में 17 दिनों तक बूथ लगेगा.

उन्होंने कहा कि पिछले राउंड में इंट-भट्टा, एसएसबी स्कूल एवं मॉल इत्यादि में 100 फीसदी दवा सेवन कराया गया. बासब रूज ने बताया कि पिरामल टीम द्वारा शिक्षकों का एमडीए अभियान को लेकर जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर उन्मुखिकारण किया जायेगा.

डॉ. राजेश पांडेय ने बताया  कि वर्तमान में राज्य में लिम्फेडेमा (अंगों में सूजन)  के लगभग 1.56 लाख मरीज़ हैं और  हाइड्रोसील (अंडकोष की थैली में सूजन) के लगभग 21,422  मरीज़ हैं. उन्होंने बताया कि केवल एमडीए के सफल किर्यन्वयन से ही फाइलेरिया की रोकथाम एवं उन्मूलन संभव है.

डॉ. पांडेय ने जानकरी डी कि प्रत्येक एमडीए राउंड से पहले प्रभावित जिलों में नाईट ब्लड सर्वे आयोजित किया जाता है ताकि उन जिलों में  माइक्रो फाइलेरिया दर का पता चल सके और उसी के अनुसार रणनीति बनाकर कार्य किया जाये.

बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्टेट एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय, पिरामल स्वास्थ्य की तरफ से बासब रूज, पीसीआई की तरफ से डॉ. पंखुड़ी मिश्रा, सिफार के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रणविजय कुमार उपस्थित रहे. सभी जिलों के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मध्याह्न भोजन बैठक में ऑनलाइन जुड़े.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top