BREAKING NEWS
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
No menu items available
BREAKING
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
13 hours ago
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
4 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
2 weeks ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
2 weeks ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
Advertisement

दो साल से राशनकार्ड के दौड़ लगा रहा हूं, सुन डीएम ने तत्काल कर्मी को बुला दो घंटे में कार्ड बनाने का दिया निर्देश

वैशाली। गंगा ब्रिज थाना मुहब्बतपुर ग्राम की दो महिलायें रीना देवी एवं सुलेखा देवी के द्वारा आवेदन देकर बताया गया...

वैशाली। गंगा ब्रिज थाना मुहब्बतपुर ग्राम की दो महिलायें रीना देवी एवं सुलेखा देवी के द्वारा आवेदन देकर बताया गया कि पिछले दो साल से राशन कार्ड के लिए दौड़ लगा रही है। परंतु आज तक राशन कार्ड नहीं दिया गया। जन साक्षात्कार के कार्यक्रम में ही जिलाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय हाजीपुर में राशन कार्ड बनाने वाले कर्मी को बुलाया और अगले दो घंटा के अन्दर इन दोनों महिलाओं का राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया।

जन साक्षात्कार का कार्यक्रम समाप्त होते ही जिलाधिकारी के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में दोनों महिलाओं को बुलाकर राशन कार्ड दिया गया। जिस पर महिलाओं ने कहा कि “डीएम साहब” जो कार्य दो साल में नही हुआ उसे आपने दो घंटे में करा दिया। आम लोगों से साक्षात्कार कार्यक्रम में जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा जिला के विभिन्न अंचलों से आये लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता से सूना गया और उसका निष्पादन किया गया।

जन साक्षात्कार कार्यक्रम में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से मोबाईल पर ही बात कर जानकारी प्राप्त की गयी तथा प्राप्त शिकायतों का जाँच कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। जन साक्षात्कार के कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों को जिला जन शिकायत कोषांग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों को भेज देने का निर्देश दिया गया।

जन्दाहा अंचल के तिसियौता थाना की अनुठिया देवी के द्वारा बताया गया कि उनका बड़ा बेटा अपराधी प्रवृति का है और अवैध करोबार करता है। उसके द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। उसकी पत्नी धमकी देती है कि मुझे गाँव में डायन कह कर बदनाम कर देगी। मैं अपन छोटे बेटे के साथ रहती हूँ। उसे भी धमकी दी जाती है। उनके द्वारा माँग की गयी कि उनके बड़े पुत्र के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय ताकि वे शांतिपूर्वक रह सकें।

जिलाधिकारी के द्वारा उनके आवेदन को महिला हेल्प लाईन को अग्रसारित करते हुये दोनों पक्षों को बुलाकर बात करने का निर्देश दिया गया। राजापाकर अंचल के बैकुन्ठपुर निवासी कमली देवी के द्वारा बताया गया कि वे अपने जमीन पर 20 वर्षा से घर बना कर रह रही हैं जो उनके पति के नाम पर है। यह जमीन उनके पुत्र के द्वारा बिना बताये बचे दिया गया है। जिसका दाखिल खारिज भी हो गया है। इनके द्वारा माँग की गयी की इस जमीन का दाखिल-खारिज रद्द किया जाय।

जिलाधिकारी के द्वारा डीसीएलआर महुआ को अग्रेतर कार्रवाई के लिए इनका आवेदन भेजा गया।करताहाँ थाना के घटारों निवासी दिलीप राम के द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत मझौली वार्ड नं0-01 के आंगनवाड़ी की जमीन को दबंगों द्वारा कब्जा कर उसमें झोपड़ी बना ली गयी है। उनके द्वारा आंगनवाड़ी जमीन को खाली कराने की माँग की गयी। उनके आवेदन को अंचलाधिकारी को आवश्यक जाँच कर कार्रवाई के लिए भेजा गया।

गंगाब्रिज थाना के सहदुल्लापुर निवासी रीतु देवी ने बताया कि ये अत्यंत गरीब एवं असहाय महिला हैं। सहदुल्लापुर मेहनत मजदुरी कर परिवार एवं बच्चों का भरण पोषण करती हूँ। उनको रहने के लिए घर नही है उनके द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास दिलाने की माँग की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा उनके आवेदन को प्रखंड विकास पदाधिकारी हाजीपुर को भेजते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सराय थाना के पौड़ा की गीता देवी ने बताया कि उनके ननिया सास रजिया देवी के नाम पर तीन डिसमील जमीन बासकित पर्चा के रूप में मिला हुआ है जस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने स्थलीय जाँच कराकर जमीन मुक्त कराने की मांग की। जिलाधिकारी के द्वारा इनके आवेदन को अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर को जरूरी जाँच कराकर आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top