BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

मुख्यमंत्री ने विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सारण जिले के सोनपुर में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का निरीक्षण किया।...

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सारण जिले के सोनपुर में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को नागरिक सुविधाओं, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने मेला सह प्रदर्शनी क्षेत्र का अवलोकन किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग, आर्ट एंड क्राफ्ट ग्राम, महिला एवं बाल विकास निगम, जीविका समेत विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनीयों का निरीक्षण किया। स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों के बारे में उन्होंने निर्माणकर्ताओं एवं विक्रेताओं से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान निर्माणकर्ताओं और विक्रेताओं ने सरकार द्वारा मिल रही सहायता एवं सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत मिल रही सहायता राशि से हो रहे लाभों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में उन्हें सम्मानजनक स्थान प्राप्त हो रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेला परिसर में नागरिक सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि सोनपुर मेला केवल प्राचीन परंपरा का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी एक मजबूत आधार है। हजारों छोटे व्यापारी एवं कारीगर यहां आकर अपने उत्पाद जैसे कलात्मक वस्तुएं, सजावटी सामान, पारंपरिक गहने, बर्तन और कपड़े आदि बेचते हैं। यह मेला स्थानीय उत्पादों को देशभर के बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। सरकार सभी की सुविधा और तरक्की का ख्याल रख रही है।

उल्लेखनीय है कि सोनपुर मेला का आयोजन हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा से एक माह तक किया जाता है। इस वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव के कारण इसमें आंशिक परिवर्तन करते हुए इसका आयोजन 09 नवम्बर 2025 से 10 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है। यह मेला गंगा और गंडक नदी के संगम पर आयोजित होता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करते हैं। इसी कारण इसे हरिहर क्षेत्र मेला भी कहा जाता है। स्थानीय लोग इसे छत्तर मेला के नाम से भी जानते हैं।

सोनपुर मेला देश के सबसे बड़े पशु मेला के रूप में भी प्रसिद्ध है, जहां हाथी, घोड़ा, ऊंट, गाय, भैंस, कुत्ता, तोता, मैना सहित विभिन्न पशु-पक्षियों की खरीद-बिक्री होती है। लोगों के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन घुड़दौड़, कुश्ती, नौकायन जैसी प्रतियोगिताएं होती हैं। साथ ही प्रतिदिन संध्या के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे राज्य के कलाकारों को भी मंच मिलता है।

इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कौशल किशोर मिश्रा, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रौशन, पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., सारण के जिलाधिकारी अमन समीर, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कुमार आशीष सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top