BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
7 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

ई-रिक्शा में सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहें 83 लीटर शराब के साथ 2 गिरफ्तार, SDPO ने प्रेस कांफ्रेन्स में दी जानकारी

डुमरांव. नये तरीके अपना कर शराब तस्कर ई-रिक्शा में सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहें भारी मात्रा में शराब...

डुमरांव. नये तरीके अपना कर शराब तस्कर ई-रिक्शा में सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहें भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. सोमवार को एसडीपीओ ने नया भोजपुर ओपी थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेन्स कर इस मामले में विस्तृत जानकारी दी. मौके पर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहें. बता दें कि 82.80 लीटर, 8 पीएम शराब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई कर तस्कर के साथ बरामद किया.

आश्चर्य की बात यह है कि उत्तर प्रदेश के भरौली के तरफ से चेक पोस्ट को बड़े ही आराम से पार कर डुमरांव अनुमंडल पहुंचे. पुलिस को तस्करों के नये तरीके पर किसी को संदेह न हुआ. लेकिन डुमरांव अनुमंडल में प्रवेश करते ही तस्कर पुलिसिया कारवाई की जद में आ गए. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ई रिक्शा में भारी मात्रा में शराब भरकर आ रहा है, जिसे कोरानसराय डिलीवरी करना है.

इस पर तत्काल एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बक्सर की तरफ से आ रहंे ई-रिक्शा को संदेह के आधार पर डीएसपी कोठी के समीप रोका. रिक्शे पर सवार दोनों अभियुक्त किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त न होने की दुहाई देते रहें. ऊपर से ई-रिक्शा भी खाली लग रहा था, लेकिन पुलिस ने जब अगले, बिचले और पीछे के सीट को हटाया, तो देखा कि ई-रिक्शा में कुल 460 पीस, 82.80 लीटर, 180 एमएल का 8 पीएम शराब लदा हुआ था.

पुलिस ने वाहन जब्त कर तस्करों को जेल भेज दिया है. पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान बक्सर सोहनीपट्टी निवासी गोलू वर्मा (19), पिता मुन्ना वर्मा और जहानाबाद के सकुरवा थाना क्षेत्र के बदवली गांव निवासी राजू कुमार (25) वर्ष के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तस्करों का अपराधिक इतिहास है या नही इस पर भी पुलिस जांच कर रही है, वहीं शराब तस्करी कहां होनी थी और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं, उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्र्रयासरत है.

इस मामले में एसडीपीओ ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में प्रतिदिन सघन जांच अभियान और असामाजिक तत्वों की जगह-जगह पर छापेमारी से असामाजिक तत्वों के बीच खौंफ का माहौल है. एसडीपीओ ने कहां कि अपराधिक और असामाजिक गतिविधियों को फलने फूलने नही दिया जायेगा. शराब को लेकर भी प्रतिदिन छापेमारी अभियान जारी है.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top