BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

मुजफ्फरपुर : निजी क्लीनिक पर भी होगी सर्वजन दवा अभियान पर चर्चा, लगेगी मुहर

आईएमए के सदस्य चिकित्सकों की अनूठी पहल  क्लीनिक पर आए मरीजों को फाइलेरिया रोधी दवा खाने की देगें सलाह मुजफ्फरपुर।...

आईएमए के सदस्य चिकित्सकों की अनूठी पहल 

क्लीनिक पर आए मरीजों को फाइलेरिया रोधी दवा खाने की देगें सलाह

मुजफ्फरपुर। सर्वजन दवा अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने में इंडियन मेडिकल एसोशिएशन की मुजफ्फरपुर ईकाई भी शामिल हो चुकी है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार की अध्यक्ष्ता में एक निजी होटल में हुए सम्मेलन में आईएमए सदस्यों को फाइलेरिया और सर्वजन दवा सेवन अभियान के बारे में जागरुक किया गया।

बैठक के दौरान आईएमए के अध्यक्ष डॉ सीवी कुमार तथा सचिव डॉ सुधीर कुमार ने आश्वासन दिया कि आईएमए के निजी चिकित्सक अपने क्लीनिक पर आने वाले मरीजों से 10 फरवरी से शुरु होने वाले सर्वजन दवा अभियान के दौरान फाइलेरिया रोधी दवा खाने की अपील के साथ उनके पुर्जे पर मुहर भी लगाएगें।

बैठक के दौरान डब्ल्यूएचओ के राज्य एनटीडी कोओर्डिनेटर डॉ राजेश पांडेय ने आइएमए चिकित्सकों को फाइलेरिया के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। वहीं डब्ल्यूएचओ के जोनल कोओर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजु ने एमडीए/आइडीए के दौरान दवा की डोज और उसके प्रभाव के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। 

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हर घंटे दवा खाने की अपील

पीसीआई के डीएमसी अमित कुमार ने बताया​ कि जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने मुजफ्फरपुर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह से मिली। अखिलेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि वे सर्वजन दवा अभियान के दौरान तीन दिन बूथ लगाने की अनुमति देंगे।

इसके साथ ही जंक्शन पर प्रत्येक घंटे फाइलेरिया रोधी बचाव के लिए आडियो का उद्घोषणा की भी शुरुआत की गई। आईएमए के बैठक के दौरान एसीएमओ सह जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार, आईएमए के सचिव डॉ सुधीर कुमार, अध्यक्ष डॉ सीवी कुमार,  डॉ डीके सिन्हा, डब्ल्यूएचओ के डॉ राजेश पांडेय, डॉ माधुरी देवराजु, पीसीआई से डीएमसी अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top