BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
5 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

शैक्षिक नवाचार की प्रेरणास्रोत बनी ‘शैक्षिक प्रयास’ पुस्तक, शिक्षिका अंजू कुमारी का शिर्षक “शिक्षित बेटी-सशक्त समाज” पढ़ें

शिक्षकों के समर्पण और सृजनात्मकता का जीवंत दस्तावेज सीतामढ़ी (रून्नीसैदपुर)। शिक्षा जगत में नवाचारों की एक अनूठी मिसाल बनकर सामने...

शिक्षकों के समर्पण और सृजनात्मकता का जीवंत दस्तावेज

सीतामढ़ी (रून्नीसैदपुर)। शिक्षा जगत में नवाचारों की एक अनूठी मिसाल बनकर सामने आई पुस्तक ‘शैक्षिक प्रयास’ शिक्षकों के बीच प्रेरणा का स्रोत बनती जा रही है। मध्य विद्यालय गंगवारा की शिक्षिका अंजू कुमारी ने इस पुस्तक को पढ़ने के उपरांत अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि, “जब मैंने शैक्षिक प्रयास पुस्तक को पढ़ना शुरू किया, तब यह केवल एक पुस्तक नहीं रही, बल्कि देशभर के समर्पित शिक्षकों के जीवंत अनुभवों और नवाचारों का संग्राह बन गई।”

उन्होंने बताया कि पुस्तक के हर पृष्ठ पर एक नई सोच, नई दिशा और बच्चों के हित में किया गया कोई न कोई अद्भुत प्रयास दिखाई देता है। यह पुस्तक उन शिक्षकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो सीमित संसाधनों में भी कुछ अलग करने की चाह रखते हैं। अंजू कुमारी ने यह विश्वास व्यक्त किया कि रचनात्मकता और समर्पण से शिक्षा में असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

हर शिक्षक के लिए जरूरी है यह पुस्तक

उन्होंने कहा कि शैक्षिक प्रयास न केवल एक पुस्तक है, बल्कि शिक्षकों के लिए एक प्रेरणा-पुंज है। यह पुस्तक शिक्षकों के सोचने के नजरिए को बदलने के साथ-साथ कक्षा-कक्ष को नवाचार से भर देती है। इसके माध्यम से शिक्षक यह जान सकते हैं कि साधन की कमी कभी भी शिक्षा में बाधा नहीं बनती, यदि सोच सकारात्मक और कार्यभावना दृढ़ हो।

शिक्षकों ने दी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार आधारित दस्तावेजों का अध्ययन सभी शिक्षकों को करना चाहिए। वहीं शिक्षक लाल बाबु रजक, सुरेन्द्र मंडल, नीलम कुमारी, राखी कुमारी, पद्मलता और फारूक आजम ने भी अंजू कुमारी के विचारों का समर्थन करते हुए पुस्तक के संपादक व लेखकों को बधाई दी।

शिक्षकों का मानना है कि यह पुस्तक न केवल उनके पेशेवर विकास में सहायक होगी, बल्कि छात्रों की रुचि व सहभागिता बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी। शिक्षकों ने यह अपील भी की कि शैक्षिक प्रयास जैसी पुस्तकों को सभी विद्यालयों तक पहुँचाया जाए ताकि नवाचार की यह लौ और अधिक शिक्षकों तक पहुँचे।

शैक्षिक प्रयास पुस्तक एक ऐसा दर्पण है जिसमें शिक्षक अपने प्रयासों को प्रतिबिंबित होते देख सकते हैं और दूसरों से प्रेरणा लेकर अपने कक्षा-कक्ष को एक प्रयोगशाला में परिवर्तित कर सकते हैं — जहाँ बच्चों की कल्पनाशक्ति, अभिव्यक्ति और रचनात्मकता का सहज विकास संभव हो सके।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top