BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

पटना : सिटी मिशन मेनेजर करेंगे एमडीए अभियान में सहयोग   

राज्य स्वास्थ्य समिति एवं पिरामल स्वास्थ्य के सौजन्य से हुआ उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन  कुरूपता एवं विकलांगता का दूसरा प्रमुख...

राज्य स्वास्थ्य समिति एवं पिरामल स्वास्थ्य के सौजन्य से हुआ उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 

कुरूपता एवं विकलांगता का दूसरा प्रमुख कारण है फ़ाइलेरिया

पटना– अब राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन भी आगामी एमडीए अभियान में अपना सहयोग करेगा. इसी क्रम में शनिवार को राज्य स्वास्थ्य समिति एवं पिरामल स्वास्थ्य के सौजन्य से 24 एमडीए जिलों के सिटी मिशन मेनेजर का उन्मुखीकरण किया गया. वर्चुअल कार्यशाला में 24 एमडीए जिलों के सिटी मिशन मेनेजर, अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, फ़ाइलेरिया डॉ. परमेश्वर प्रसाद,

पिरामल स्वास्थ्य की तरफ से बिहार एवं झारखंड के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, एनटीडी बिकास सिन्हा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, एनटीडी, बासब रुज, विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय, राज्य सलाहकार, फ़ाइलेरिया, डॉ. अनुज सिंह रावत, पीसीआई की राज्य कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. पंखुड़ी मिश्रा, सिफार के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, रणविजय कुमार, जीएचएस से डॉ. अनुज घोष सहित पिरामल स्वास्थ्य की टीम मौजूद रही. कार्यशाला का संचालन बासब रुज ने किया. 

दवा सेवन ही सर्वोत्तम उपाय

कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, फ़ाइलेरिया डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि फ़ाइलेरिया मच्छर जनित रोग है और स्वस्थ दिखने वाले व्यक्तियों में भी फ़ाइलेरिया के जीवाणु मौजूद हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि फ़ाइलेरिया पूरे विश्व में कुरूपता एवं विकलांगता का दूसरा प्रमुख कारण है.

इससे सुरक्षित रहने का सर्वोत्तम एवं सबसे सरल उपाय है एमडीए अभियान के दौरान साल में एक बार फ़ाइलेरिया की दवा का सेवन करना. उन्होंने कहा कि साल में एक बार पांच साल तक लगातार दवा का सेवन कर कोई भी व्यक्ति आजीवन फ़ाइलेरिया से सुरक्षित रह सकता है. एमडीए अभियान को जन अभियान बनाने की जरुरत है. 

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन करेगा अपना पूरा सहयोग

कार्यशाला में अपने संबोधन में संजीव पांडेय, टीम लीडर, शहरी आजीविका मिशन, बिहार ने कहा कि एमडीए अभियान एक जन कल्याण का कार्यक्रम है और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम पूरे अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग को अपना पूरा सहयोग करेगी. 

नाईट ब्लड सर्वे से पता चलता है माइक्रोफ़ाइलेरिया दर

कार्यशाला को संबोधित करते हुए , पिरामल स्वास्थ्य के बिहार एवं झारखंड के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, एनटीडी बिकास सिन्हा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर एक बार फ़ाइलेरिया से ग्रसित हो जाए तो फिर इसका उपचार संभव नहीं है.

उन्होंने बताया कि दवा नहीं खाने वाला एक व्यक्ति भी कई लोगों को फ़ाइलेरिया से संक्रमित कर सकता है. राज्य के सभी 38 जिले फ़ाइलेरिया से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में विभिन्न कारणों से अभियान के दौरान लोगों को दवा सेवन कराना एक चुनौती रही है और इसमें शहरी आजीविका मिशन का सहयोग आवश्यक है.  

सभी विभागों का सहयोग आवश्यक

कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य सलाहकार, फ़ाइलेरिया, डॉ. अनुज सिंह रावत ने कहा कि नीति आयोग द्वारा निर्देशित है कि आगामी एमडीए अभियान में सभी विभाग अपना सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने में सहयोगी संस्थाओं की भूमिका भी अहम् होगी. 

कार्यशाला का समापन अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, फ़ाइलेरिया डॉ. परमेश्वर प्रसाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर हुआ.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top