BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ 22 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन 

महिला नसबंदी से अधिक आसान पुरुष नसबंदी, नसबन्दी के लिए फैलाई जा रही है जागरूकता, अस्थायी संसाधनों का भी किया...

महिला नसबंदी से अधिक आसान पुरुष नसबंदी, नसबन्दी के लिए फैलाई जा रही है जागरूकता, अस्थायी संसाधनों का भी किया जा रहा वितरण 

बेतिया। जनसंख्या स्थिरीकरण जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में 22 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ ए के तिवारी की देखरेख में किया गया। जिले के डीसीएम राजेश कुमार ने बताया कि सभी 18 प्रखंडों में सारथी रथ द्वारा महिलाओं को बंध्याकरण एवं पुरुषों को नसबन्दी कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

वहीं अस्थायी संसाधनों के उपयोग हेतु हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व अन्य सामुदायिक स्थानों पर स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से कैंप लगाकर कंडोम, माला-डी, अंतरा, गर्भ निरोधक गोलियां वितरित की जा रहीं है। उन्होंने बताया कि सभी पीएचसी में 75 महिला बंध्याकरण एवं 5 पुरुष नसबन्दी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह कुल 1350 महिला बंध्याकरण एवं 90 पुरुष नसबन्दी का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि 11 जुलाई से 26 जुलाई तक जिले के संस्थानों में 4 हजार 560 संस्थागत प्रसव कराया गया है। इंटरवल पीपीएस 495, आईयुसीडी 85, अंतरा 390 और एक पुरुष नसबन्दी कराई गईं है। राजेश कुमार ने बताया कि परिवार कल्याण मेला, पखनहा, बैरिया में महिलाओं व आमजनों को बढ़ती जनसंख्या पर रोक के उपाय बताये गए। इस दौरान अंतरा, गर्भनिरोधक गोलियां, माला-एन, कंडोम के बारे में आशा, एएनएम द्वारा जागरूक करते हुए उपलब्ध कराया गया। 

परिवार नियोजन कराने पर मिलेगी सहायता राशि

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी अमित कुमार ने बताया कि बच्चे दो ही अच्छे, ज्यादा बड़ा परिवार होने पर परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसलिए खुशहाल परिवार के लिए बच्चों के बीच अंतर रखें, दो बच्चे होने के बाद स्थायी विधियों द्वारा परिवार नियोजन कराए। नसबंदी के लिए पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपए एवं महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए की प्रोत्साहन की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है।

महिला नसबंदी से अधिक सुरक्षित पुरुष नसबंदी

जिले के सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि दंपत्तियों में प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पुरुषों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रजनन स्वास्थ्य के दृष्टिगत पुरुष नसबंदी बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक मामूली शल्य प्रक्रिया है और महिला नसबंदी की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित एवं सरल प्रक्रिया है। पुरुष नसबंदी के लिए न्यूनतम संसाधनों एवं बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होती है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top