BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

डीएम द्वारा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय सिमरी में जनता दरबार आयोजित, कुल 57 आवेदन हुए प्राप्त

बक्सर। सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी ढ़ग से लागू करने एवं न्याय के साथ विकास के उद्देश्य...

बक्सर। सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी ढ़ग से लागू करने एवं न्याय के साथ विकास के उद्देश्य से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 27 सितंबर 2024 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय सिमरी में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में सुनवाई के दौरान कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी लोगों की समस्या को एक एक कर सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

आवेदक रामजी गुप्ता, ग्राम+पोस्ट-छोटका राजपुर के द्वारा बताया गया कि वितीय वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन अंतर्गत वाहन लिया गया, जिसका अभी तक अनुदान प्राप्त नहीं हुआ है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी को एक सप्ताह के नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अनुपालन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

आवेदिका सुधा देवी, ग्राम-सहियार, थाना-सिमरी के द्वारा बताया गया कि दिनांक 08.01.2022 को उनके द्वारा जमीन लिया गया था। दाखिल खारिज कराने हेतु आवेदन दिया गया था, जिसको अंचलाधिकारी के द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराँव द्वारा आदेश पारित है। जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया कि भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराँव द्वारा पारित आदेश का अनुपालन करेंगे।

आवेदिका आशा देवी, मिन्टी देवी, सरस्वती देवी एवं दुर्गावती देवी, ग्राम-इंग्लिश (रामपुर मठिया), अंचल-सिमरी के द्वारा जनता दरबार में रहने के लिए 03 डी0 जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया कि अभियान बसेरा-2 अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई करने करें।

आवेदक परमात्मानंद यादव, रामपुर मठिया के द्वारा रामपुर मठिया ग्राम में मठ की 300 बीधा जमीन से अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में आवेदन दिया गया। आवेदक के द्वारा बताया गया कि फर्जी तरीके से मठ के पुजारी अपने नाम से जमाबंदी करा लिये है। उस जमाबंदी को रद्द करते हुए मठ के नाम पर जमाबंदी कराने को आग्रह किया गया। जिलाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराँव एवं अंचलाधिकारी सिमरी को संयुक्त रूप से स्थलीय जाँच करते हुए अद्यतन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार कार्यक्रम में मुखिया, वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला पदाधिकारी को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। जनता दरबार में आम जनों के आवेदनों पर सुनवाई के उपरांत सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए।

अंचलाधिकारी सिमरी को प्रखंड परिसर अवस्थित पानी टंकी के पास एवं नगरपुरा में यथाशीघ्र अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया गया।**प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण का ससमय निष्पादन करेंगे।

जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी को जनता दरबार में प्राप्त कुल 57 आवेदनों को प्रखंड कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बताया गया कि सभी आवेदक 07 दिनों के पश्चात अपने आवेदन पर प्रगति के संबंध में प्रखंड कार्यालय से सूचना प्राप्त कर सकते है।

जनता दरबार में अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top