BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर हुआ संवाद

बक्सर। महिला संवाद कार्यक्रम के 11वें दिन आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को बक्सर जिले के 8 प्रखंडों के 16...

बक्सर। महिला संवाद कार्यक्रम के 11वें दिन आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को बक्सर जिले के 8 प्रखंडों के 16 ग्राम संगठनों में संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 2688 जीविका दीदियों, 608 गैर जीविका महिलाएं और 141 पुरुष शामिल हुये।

महिलाओं के उत्थान एवं कल्याण की दिशा में योजनाओं से संबंधित सभी कार्यक्रमों को दो पालियों में आयोजित किया गया। जागरूकता संवाद रथ के माध्यम से महिला आरक्षण, बिहार महिला सशक्तिकरण नीति, नशा मुक्ति अभियान, जीविका कार्यक्रम, सतत् जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना इत्यादि की विस्तार से जानकारी दी गई। महिला संवाद के दौरान सभी ग्रामीणों को लीफ़्लेट्स तथा माननीय मुख्यमंत्री का महिलाओं के संदेश पत्र को पढ़के सुनाया गया।

चौसा प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित महावीर ग्राम संगठन के अंतर्गत महिला संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दीदियों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं तथा योजनाओं से मिले लाभ के अनुभव साझा किए।

अंबेडकर स्वयं सहायता समूह की सदस्य नीलू माटी ने बताया कि उनकी बेटी ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से प्राप्त सहायता राशि का सदुपयोग कर उच्च शिक्षा प्राप्त की है और अब वह बिहार पुलिस सेवा में शामिल होने हेतु मेहनत कर रही है। सविता देवी ने मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लाभ से अपनी बेटी की स्नातक की पढ़ाई पूरी करवाई, जबकि गीता कुमारी ने जीविका महिला किसान परियोजना से प्रशिक्षण लेकर अपनी कृषि आय में वृद्धि की। अंजू देवी ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभ से गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थ्य देखभाल का बेहतर प्रबंधन किया।

इस अवसर पर रामपुर पंचायत की पिंकी दीदी ने मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए प्रेरणादायक पत्र को सुंदरता से पढ़ा, जिसने सभी उपस्थित महिलाओं में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम के अंत में BPM चौसा, एरिया कोऑर्डिनेटर एवं कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर ने सभी प्रतिभागी दीदियों को उनके सक्रिय सहयोग और भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इसी तरह के संवाद कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक उत्साह और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन BPM चौसा, एरिया कोऑर्डिनेटर एवं कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर तथा महिला संवाद आयोजन दल द्वारा किया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top