BREAKING NEWS
डुमरांव में जिला स्तरीय PBL प्रोजेक्ट प्रदर्शनी मेला संपन्न, बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया नवाचार और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शडायट सासाराम में PBL आधारित जिला स्तरीय मेले का भव्य आयोजनमध्य विद्यालय आदमपुर में सरस्वती पूजा पूर्व भव्य झांकी, शिक्षा और संस्कार का संदेशडायट में शिक्षकों के प्रशिक्षण को व्यावहारिक बनाने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजितश्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिवस संतों की महिमा, भागवत महत्व और गोकर्णोपाख्यान की कथा से भक्तिमय हुआ वातावरणडुमरांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभकलश यात्रा से गूंजा नगर, 28 जनवरी तक चलेगा आध्यात्मिक आयोजनटीएलएम मेला 3.0 में अमृता कुमारी का नवाचारी शिक्षण सामग्री प्रदर्शनफोक टीएलएम को देखकर मुख्यमंत्री हुए प्रभावित, बोले – “यह सब तो बहुत अच्छा है, वाह”मध्य विद्यालय कोआही में समाचार पठन की अनूठी पहल, शिक्षिका वीणा कुमारी प्रतिदिन बच्चों को करवा रही हैं अख़बार पठनविश्व आर्द्रभूमि दिवस पर विद्यालय में हरित पहल, बाल संसद ने किया बागवानी में फूलों का पौधारोपणएनसीईआरटी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के छह शिक्षकों का चयन, राज्य के लिए गौरव का क्षणडुमरांव प्रखंड कार्यालय में डीएम साहिला की समीक्षा बैठक, जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देशडुमरांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का डीए ने किया निरीक्षण, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देशडीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगीडीएम ने जिलेवासियों को दिया मकर संक्रांति की बधाई, पतंग महोत्सव का आयोजन
No menu items available
BREAKING
डुमरांव में जिला स्तरीय PBL प्रोजेक्ट प्रदर्शनी मेला संपन्न, बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया नवाचार और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शडायट सासाराम में PBL आधारित जिला स्तरीय मेले का भव्य आयोजनमध्य विद्यालय आदमपुर में सरस्वती पूजा पूर्व भव्य झांकी, शिक्षा और संस्कार का संदेशडायट में शिक्षकों के प्रशिक्षण को व्यावहारिक बनाने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजितश्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिवस संतों की महिमा, भागवत महत्व और गोकर्णोपाख्यान की कथा से भक्तिमय हुआ वातावरणडुमरांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभकलश यात्रा से गूंजा नगर, 28 जनवरी तक चलेगा आध्यात्मिक आयोजनटीएलएम मेला 3.0 में अमृता कुमारी का नवाचारी शिक्षण सामग्री प्रदर्शनफोक टीएलएम को देखकर मुख्यमंत्री हुए प्रभावित, बोले – “यह सब तो बहुत अच्छा है, वाह”मध्य विद्यालय कोआही में समाचार पठन की अनूठी पहल, शिक्षिका वीणा कुमारी प्रतिदिन बच्चों को करवा रही हैं अख़बार पठनविश्व आर्द्रभूमि दिवस पर विद्यालय में हरित पहल, बाल संसद ने किया बागवानी में फूलों का पौधारोपणएनसीईआरटी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के छह शिक्षकों का चयन, राज्य के लिए गौरव का क्षणडुमरांव प्रखंड कार्यालय में डीएम साहिला की समीक्षा बैठक, जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव में जिला स्तरीय PBL प्रोजेक्ट प्रदर्शनी मेला संपन्न, बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया नवाचार और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्श
1 day ago
डायट सासाराम में PBL आधारित जिला स्तरीय मेले का भव्य आयोजन
2 days ago
मध्य विद्यालय आदमपुर में सरस्वती पूजा पूर्व भव्य झांकी, शिक्षा और संस्कार का संदेश
2 days ago
डायट में शिक्षकों के प्रशिक्षण को व्यावहारिक बनाने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
2 days ago
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिवस संतों की महिमा, भागवत महत्व और गोकर्णोपाख्यान की कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण
3 days ago
Advertisement

उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरियापुर में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का सफल आयोजन

शिक्षिका सिंधु कुमारी एवं अन्य शिक्षकों ने निभाई अहम भूमिका पूर्वी चंपारण, बिहार। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरियापुर, अभ्यासिक प्रखंड संग्रामपुर...

शिक्षिका सिंधु कुमारी एवं अन्य शिक्षकों ने निभाई अहम भूमिका

पूर्वी चंपारण, बिहार। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरियापुर, अभ्यासिक प्रखंड संग्रामपुर में 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के वरीय शिक्षक श्री ज्ञान प्रिय के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता, सामाजिक सोच और स्वास्थ्य से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

शिक्षकों की सक्रिय भूमिका

इस सफल आयोजन में कई शिक्षकों ने उल्लेखनीय योगदान दिया। शाहिद जफर, देवेंद्र कुमार, नीरज कुमार, सिंधु कुमारी और निधि कुमारी ने कार्यक्रम के आयोजन, संचालन और जागरूकता सामग्री के वितरण में विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने छात्राओं को प्रेरणादायक स्लोगन, कोट्स और स्वास्थ्य टिप्स के माध्यम से मासिक धर्म को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया।

मासिक धर्म : एक प्राकृतिक प्रक्रिया

कार्यक्रम में बताया गया कि मासिक धर्म कोई रोग नहीं, बल्कि यह एक नेचुरल बॉयोलॉजिकल प्रोसेस है। दुर्भाग्यवश, समाज में इस विषय पर खुलकर चर्चा नहीं की जाती, जिससे महिलाओं और किशोरियों को कई बार संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शर्म और संकोच की यह दीवार तोड़ने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं।

छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता बनाए रखने के लिए कुछ उपयोगी सुझाव दिए गए, जिनमें शामिल हैं:

पैड या टैम्पोन को लंबे समय तक उपयोग में न रखें, हर 4–6 घंटे में बदलें।

प्यूबिक एरिया को साफ-सुथरा और सूखा रखें।

इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड्स का सुरक्षित रूप से निपटान करें।

संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सुथरे कपड़े पहनें और हाथों को अच्छी तरह से धोएं।

जागरूकता फैलाने का उद्देश्य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और समुदाय के बीच मासिक धर्म को लेकर जागरूकता फैलाना और सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ना था। विद्यार्थियों के बीच प्रेरणादायक स्लोगन जैसे “मासिक धर्म शर्म नहीं, शक्ति है”, “स्वच्छता अपनाएं, संक्रमण दूर भगाएं” का भी वितरण किया गया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरियापुर का यह कार्यक्रम एक प्रेरणादायक प्रयास है जो समाज में एक सकारात्मक बदलाव की ओर संकेत करता है। मासिक धर्म को लेकर समाज में जो झिझक और चुप्पी है, उसे तोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता आवश्यक है। विद्यालय प्रशासन, शिक्षक और छात्राएं इस सफल आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top