बक्सर। चुरामनपुर केशव कुंज मैरेज हॉल में रविवार को प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के द्वारा स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह का अभिनंदन समारोह सह शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारम्भ संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष रवि शंकर राय उर्फ पप्पू सिंह के द्वारा सांसद को बुके एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दंत चिकित्सक एवं मां शिवरात्रि हॉस्पिटल के निदेशक डॉ आशुतोष कुमार सिंह, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर संघ के कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया। अभिनन्दन समारोह में संघ के जिला उपाध्यक्ष सावित्री सिंह द्वारा सांसद सुधाकर सिंह का स्वागत संबोधन किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने बिहार के शिक्षकों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। समारोह में में उपस्थित अतिथि डॉ आशुतोष सिंह द्वारा सांसद का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा गया कि आप शिक्षकों की समस्याएं का समाधान यथाशीघ्र करने का प्रयास करें, ताकि शिक्षक पूरी तरह से स्वस्थ होकर खुशहाल होकर विद्यालय में शिक्षण कार्य कर सके। अंत में संघ के सभी जिला कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा सांसद को मोमेंटो प्रदान किया गया।
मंच का संचालन शैलेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रोहित कुमार, मनोज कुमार सिंह, सचिव अजीत कुमार सिंह, उषा मिश्रा, मीडिया प्रभारी पुनर देव, कोषाध्यक्ष सुनील प्रसाद के साथ प्रखंडों के प्रभारी डॉ अमित कुमार राय, अमित कुमार सिंह, अशोक प्रसाद , हरिनारायण पांडे, एचएम नंदन सिंह, रिटायर शिक्षक अखिलेश प्रसाद, दधिबल सिंह एवं दरोगा सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित हुए।