BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

सारिका कुमारी को मिला राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान : सोनपुर की शिक्षिका ने रचा गौरवमयी अध्याय

बदायूं/सोनपुर। सारण जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बबुरबानी की शिक्षिका श्रीमती सारिका कुमारी को उत्तर प्रदेश के...

बदायूं/सोनपुर। सारण जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बबुरबानी की शिक्षिका श्रीमती सारिका कुमारी को उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में आयोजित संतपाल सिंह राठौड़ राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया, जिससे उन्होंने न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया बल्कि पूरे बिहार का गौरव भी बढ़ाया।

यह सम्मान समारोह प्रभा शंकर मेमोरियल स्काउट भवन, बदायूं के भव्य सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें देश के 28 राज्यों से चयनित 190 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में अधिवक्ता हरिप्रताप सिंह राठौड़, शिक्षाविद आचार्य प्रताप सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. उमा सिंह गौर, समाजसेवी रघुपाल सिंह, सांस्कृतिक क्षेत्र की हस्ती पल्लवी शर्मा, और मधु प्रिया चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सम्मान स्वरूप शिक्षिका सारिका कुमारी को प्रशस्ति पत्र, सम्मान प्रमाण पत्र, तथा पारंपरिक साफा पहनाकर सार्वजनिक मंच से सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने शिक्षकों की भूमिका को समाज निर्माण की आधारशिला बताया और कहा कि ऐसे प्रेरणादायक शिक्षक ही नई पीढ़ी को रचनात्मक दिशा देते हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में शिक्षिका सारिका कुमारी ने हर्ष जताते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि उन बच्चों के लिए है, जो हर परिस्थिति में सीखने की ललक रखते हैं। शिक्षा और शिक्षण मेरी पहचान है और मैंने इसे केवल पेशा नहीं, एक कर्तव्य के रूप में अपनाया है।” उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य शिक्षा को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर जीवनोपयोगी बनाना है।

विद्यालय परिवार, सहकर्मी शिक्षकगण, अभिभावकों और स्थानीय समाज में इस सम्मान को लेकर हर्ष और गर्व का माहौल है। शिक्षिका की इस उपलब्धि को सोनपुर प्रखंड ही नहीं, पूरे सारण जिले में प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

श्रीमती सारिका कुमारी की यह सफलता यह दर्शाती है कि समर्पण, नवाचार और सेवा भावना से कोई भी शिक्षक देश और समाज में बदलाव ला सकता है। यह सम्मान निश्चित रूप से आने वाली शिक्षिकाओं के लिए एक आदर्श और प्रेरणास्त्रोत साबित होगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top