BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
14 hours ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
5 days ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 week ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
Advertisement

बेतिया : निक्षय मित्र बनें, टीबी मरीजों को सहयोग करें: डॉ रमेश चंद्रा

दवाओं के साथ संतुलित आहार का सेवन जरुरी, निक्षय मित्र बनने पर छः माह तक देना होगा पोषण सामग्री  सामान्य...

दवाओं के साथ संतुलित आहार का सेवन जरुरी, निक्षय मित्र बनने पर छः माह तक देना होगा पोषण सामग्री 

सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संस्थान, कॉर्पोरेट संस्थान बन सकते हैं निक्षय मित्र

जिले में 05 हजार 5 सौ 47 टीबी मरीजों का चल रहा है इलाज

बेतिया। निक्षय मित्र बनकर जिलेवासी अब अपने जिले के कुपोषित टीबी रोगियों की सहायता को पोषण सम्बन्धित सहयोग कर सकते हैं। ये कहना है जिले के संचारी रोग पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा का। उन्होंने बताया कि टीबी के अधिकांश मामलों में टीबी मरीजों को कुपोषित देखा गया है। वैसे लोग आर्थिक स्थिति कमजोर होने से संतुलित आहार का सेवन नहीं कर पाते हैं।

जिससे दवा का कोर्स करने के वावजूद कुपोषण के कारण वे पूर्णतः स्वस्थ नहीं हो पाते हैं। इसमें सहयोग के लिए प्रधानमंत्री निक्षय मित्र योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत जिले के आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संस्थान, कॉर्पोरेट संस्थान अपनी भागीदारी निभाते हुए निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें छः माह तक पोषण सामग्री का सहयोग दे सकते हैं। 

समाज हित में है आवश्यक

डॉ चंद्रा ने बताया कि टीबी मरीजों का सहयोग समाज हित में जरुरी है। उन्होंने बताया कि ट्यूबरकुलोसिस नाम के बैक्टीरिया के कारण टीबी होता है। यह एक ऐसा संचारी रोग है जो संक्रमित व्यक्ति के खाँसने, छिंकने पर बैक्टीरिया द्वारा हवा के ज़रिए एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। इससे बचाव के लिए इसका खात्मा होना आवश्यक है।

यह तभी संभव हो सकता है जब पुराने टीबी के रोगी इलाज कराकर पूरी तरह से ठीक हों। उन्होंने बताया कि सरकार “निक्षय मित्र” बनने का सुनहरा अवसर जिले वासियों को दे रही है। ऐसे में लोगों को इस अभियान में शामिल होकर टीबी मरीजों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मैं, मेरी पत्नी, चिकित्सक एवं कई लोग टीबी मरीजों के सहयोग के लिए निक्षय मित्र बन कर पोषण सम्बन्धित सहायता कर चुके हैं।

उन्होंने बताया की जिले मे 05 हजार 5 सौ 47 टीबी के मरीज हैं जिनका इलाज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहा है। इनको सरकार द्वारा मुफ़्त दवाएं, जाँच के साथ निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत उनके खाते में 3000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

वहीं निक्षय मित्र की संख्या 53  है जिन्होंने 54 पोषण पोटली का वितरण छः माह तक किया है। अगर जिले के जिम्मेदार नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्थान निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की मदद करने की ठान लें तो काफ़ी हद तक टीबी के प्रसार को रोका जा सकता है। उन्होंने अपील की कि निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की मदद कर पोषण संबंधित जरूरतों को पूरा करें।

गोद लेकर 6 माह तक पौष्टिक आहार की करें व्यवस्था

जिला यक्षमा केंद्र के सूर्य नारायण साह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीबी से ग्रसित लोगों के लिए इस योजना की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने भी लोगों से अनुरोध किया है कि टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार देने हेतु आगे आएँ औऱ उन्हें गोद लेकर 6 माह तक उनके लिए पौष्टिक आहार में भूना चना, सत्तू, सोयाबिन, अंडे, गुड़, मूंगफली, बिस्किट आदि खाद्य पदार्थो की पैकेट सूची के अनुसार वितरण करें। 

ऐसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर योजना से जुड़ सकते हैं

निक्षय मित्र बनने के लिए सबसे पहले communitysupport.nikshay.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान पर क्लिक करें। फिर निक्षय मित्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर इस अभियान से जुड़ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद सुविधानुसार निक्षय सहायता के लिए टीबी रोगियों का चयन किया जा सकता है। टीबी की बीमारी से जुड़ी हर तरह की जानकारी के लिए निक्षय हेल्पलाइन नंबर 1800-11-6666 पर या जिला यक्षमा केंद्र बेतिया से भी संपर्क कर सकते हैं।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top