BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
11 hours ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
3 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

मुजफ्फरपुर : दो हफ्तों के भीतर एईएस कार्य में सुधार एवं प्रगति पर CDPO करें रिपोर्ट 

एईएस पर हुए कार्यक्रम की जिलाधिकारी ने मांगी रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग को निरंतर बैठक का दिया निर्देश   मुजफ्फरपुर। जिलाधिकारी सुब्रत...

एईएस पर हुए कार्यक्रम की जिलाधिकारी ने मांगी रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग को निरंतर बैठक का दिया निर्देश  

मुजफ्फरपुर। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में एईएस जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिया गया।

आईसीडीएस के सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया के तहत एईएस संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई तथा 80 प्रतिशत से कम प्रदर्शन करने वाले 11 महिला पर्यवेक्षिका से स्पष्टीकरण करते हुए जून माह का वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया है। बरूराज सीडीपीओ के बैठक से अनुपस्थित रहने तथा उनके प्रखण्ड में एईएस संबंधी कार्य की प्रगति असंतोषजनक रहने के कारण उनका जून माह का वेतन बंद किया गया है।

जिलाधिकारी ने डीपीओ, आईसीडीएस को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रखण्ड अन्तर्गत दो न्यून प्रदर्शन करने वाले महिला पर्यवेक्षिका के कार्यों की समीक्षा करें तथा प्रगति लाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ को दो सप्ताह का समय देते हुए एईएस संबंधी कार्यों में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया।

DM ने 3 इन्डीकेटर के तहत महिला पर्यवेक्षिका एवं CDPO के कार्यों की समीक्षा की

1. महिला पर्यवेक्षिका को 10 घरो का भ्रमण करना है, तो कितना घर भ्रमण की। 

2. सेविका को 20 घर भ्रमण करना है, तो कितना घर भ्रमण की। 

3. एईएस पर आधारित कितना कार्यक्रम संपादित किया गया।

इसके लिए 16 मार्च से 30 मई तक के 55 कार्य दिवस के एईएस संबंधी कार्यो की समीक्षा करते हुए महिला पर्यवेक्षिका एवं सीडीपीओ को 14 दिन के भीतर कार्य में सुधार एवं प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसके लिए डीपीओ आईसीडीएस को स्थलीय भ्रमण कर न्यून प्रदर्शन वाले महिला पर्यवेक्षिका के कार्यों की समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के डीपीओ को 10 जून से विद्यालयों के प्रार्थना सभा में विशेष अभियान चलाकर एईएस संबंधी परिचर्चा करने, बातचीत करने का निर्देश दिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया कि कितने विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान एईएस की परिचर्चा सम्पन्न हुई तथा कितने बच्चों ने भाग लिया।

जीविका के जिला कार्यक्रम प्रबंधक को जीविका दीदीयों के माध्यम से एईएस संबंधी जागरूकता को गति प्रदान करने तथा विविध गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया। सभी प्रखण्डों में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक करने तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को एईएस की जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों को नेतृत्व प्रदान करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। 

उन्होंने सीविल सर्जन को एईएस पर आधारित साप्ताहिक बैठक कराने तथा उस बैठक मे विभागवार प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अगली बैठक में सभी सीडीपीओ को पुनः उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्वयं शनिवार को पंचायत का भ्रमण करने तथा एईएस की जागरूकता अभियान में शामिल होने का आश्वासन दिया। बैठक में अवगत कराया गया कि जिलान्तर्गत एईएस के 12 मामले प्रतिवेदित हैं, जो स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के उपरान्त अपने घर वापस चले गये हैं।

एईएस का नियंत्रण कक्ष का नम्बर निम्नवत है:- 18003456629, 0621-2266055, 0621-2266056 

बैठक में उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, सिविल सर्जन डाॅक्टर अजय कुमार, एईएस नोडल सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅक्टर सतीश कुमार, डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती चाॅदनी सिंह, सभी सीडीपीओ, सभी महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही सभी प्रखण्डों से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में संबद्ध थें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top