BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
6 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
7 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

पटना : बिहार में पहली बार हुआ “ बिहार फिल्म कॉन्क्लेव 2024का आयोजन” 

पटना। आज होटल ताज में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग अंतर्गत बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के द्वारा...

पटना। आज होटल ताज में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग अंतर्गत बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के द्वारा पहली  बार बिहार फिल्म कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया गया ।

कॉन्क्लेव का उद्घघाटन मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा माननीय सांसद एवं अभिनेता श्री मनोज तिवारी,  माननीय सांसद एवं अभिनेता श्री रवि किशन, विकास आयुक्त, बिहार  श्री चैतन्य प्रसाद, सचिव, कला संस्कृति एवं युवा विभाग सह प्रबंध निदेशक, बिहार फिल्म विकास एवं वित्त निगम, श्री दयानिधान पाण्डेय,  महाप्रबंधक , श्री राहुल कुमार, इम्पा के अध्यक्ष श्री अभय सिन्हा, बिजेम्पा  के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सुनील कुमार , श्री असीम बजाज, वरीय अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्र,  विनित कुमार, शक्ति सिन्हा, पंकज झा, कुणाल सिंह, गीतकार राज शेखर,  सहित बिहार के सिनेमा की विभिन्न विधाओं में काम करने वाले कलाकारों, निर्माता निर्देशकों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान गणमान्य अतिथियों के द्वारा  बिहार से फिल्म के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों, शूटिंग के लिए रमणीक स्थानों के बारे में निर्मित कॉफ़ी टेबल बुक “बिहार बाईस्कोप” का लोकार्पण किया गया। 

माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है । आज का दिन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और फिल्म निगम के लिए एतिहासिक दिन है, जब यहाँ के कलाकार, फिल्मकार तकनीशियन, और फिल्म से जुड़े लोग यहाँ उपस्थित है । बिहार सामाजिक, सांस्कृतिक, पौराणिक और समृद्ध एतिहासिक परंपरा का केंद्र बिंदु रहा है ।

यहाँ की मिट्टी के कण कण में इतिहास छुपा है । कला और सस्कृति के संवर्धन में फिल्म इंडस्ट्री की महत्वपूर्ण भूमिका है । इसके माध्यम से जनमानस को जागरूक किया जा सकता है । उन्होंने कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आपमें वो हुनर है जिसके जरिये आप बिहार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पूरे विश्व तक पंहुचा सकते हैं ।

बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति इस कड़ी में एक कदम है । यह बैठक इस नीति के सुचारू क्रियान्वयन के लिए की गई है ताकि सभी भागीदारों के साथ बात की जा सकें। हम बिहार को फिल्म के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य बनाना चाहते हैं।

माननीय सांसद एवं अभिनेता श्री मनोज तिवारी ने कहा कि इस नीति का कितना फायदा होगा, इसको शब्दों में  नहीं बताया जा सकता है । मैं सभी निर्माता एवं निर्देशकों  से आग्रह करूँगा कि बिहार में फिल्मों का निर्माण करें और फिल्म की क्वालिटी से समझौता नहीं करें । बिहार में सिनेमा हाल के भी रेनोवेशन की जरुरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बिहार सरकार फिल्म नगरी की घोषणा करें तो हम उसपर स्टूडियो बनाने को तैयार है।

माननीय सांसद एवं अभिनेता श्री रवि किशन ने कहा कि 20 सालों की यह तपस्या थी, जो आज पूरी हुई । समस्त भोजपुरी सिनेमा की ओर से बिहार सरकार को इसके लिए धन्यवाद है । यह एक सुनहरा अवसर है । फिल्मों की शूटिंग के लिए  सुरक्षा सबसे बड़ी चीज है। रंगकर्मियों के लिए सारी सुविधाएँ राज्य मे ही मिले तो बिहार में भी फिल्में बननी शुरू हो जायेंगी । वन विंडो क्लीयरेंस जरूरी है ताकि उन्हें सारी सुविधाएँ एक स्थान से मिल जाए। 

विकास आयुक्त, बिहार श्री चैतन्य प्रसाद ने कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति का उद्देश्य राज्य को फिल्म निर्माण के एक महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित करते हुए राज्य में फिल्म निर्माण हेतु आधारभूत संरचना और रोजगार के अवसरों का विकास करना है । इस नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को राज्य में फिल्मों के अधिकारिक फिल्मांकन हिन्दी एवं क्षेत्रीय भाषा में किये जाने पर कई प्रकार की वित्तीय सहायता/अनुदान दिया जायेगा ।

अनुदान के रूप में रूपये दो करोड़ से चार करोड़ तक की राशि दी जाएगी जो पूरे देश में सर्वाधिक है। राज्य में फिल्म निर्माण से सम्बंधित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं की स्थापना के लिए अनुदान के रूप में अधिकतम 2 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी । बिहार में निर्मित भोजपुरी, मैथिली, मगही, अंगिका, बज्जिका इत्यादि स्थानीय भाषा की  फिल्मों के लिए अनुदान की राशि कुल लागत  का अधिकतम 50  प्रतिशत दिया जायेगा। दिसम्बर में हम इसी प्रकार का कार्यक्रम व्यापक स्तर पर  मुंबई में करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सचिव, कला संस्कृति एवं युवा विभाग सह प्रबंध निदेशक, बिहार फिल्म विकास एवं वित्त निगम श्री दयानिधान पाण्डेय ने सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि फिल्म प्रोत्साहन नीति इस वर्ष बिहार सरकार के द्वारा अनुमोदित कर दी गई है।  इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य आप सबको नीति के बारे में बताना और आपके सुझाओं और बातों को सुनना है। उन्होंने कलाकारों को बिहार में फिल्म निर्माण के लिए आमंत्रित किया और कहा की सरकार आपलोगों को हर प्रकार की सुविधा देने को तैयार है।

कार्यक्रम के दौरान बिहार फिल्म विकास एवं वित्त निगम के महाप्रबंधक श्री राहुल कुमार ने फिल्म प्रोत्साहन नीति के बारे में विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने कहा कि फिल्म नीति के अंतर्गत सशक्त समिति सभी प्रकार के निर्णयों के लिए प्राधिकृत होगी ।

प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता मे 12 अलग अलग विभागों के पदाधिकारी की समिति हैं  हैं ताकि  शूटिंग की अनुमति तेजी से मिल सकें। साथ ही हमने सब्सिडी के लिए 30 दिन का समय रखा है। राज्य के अध्यनरत छात्रों को सरकार के प्रतिष्ठित  फिल्म संस्थानों में पढ़ने के लिए ट्यूशन फी का भुगतान फिल्म निगम के द्वारा सीधे संस्थान को किया जायेगा।

इम्पा के अध्यक्ष श्री अभय सिन्हा ने कहा कि इम्पा बहुत ही जल्द पटना में भी एक कार्यालय खोलेगी ताकि कलाकारों को सुविधा हो और मुंबई जाने की जरुरत न पड़ें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top