BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

पटना : घर का वेस्ट मैनेजमेंट नौनिहालों को देगा डायरिया व कुपोषण से मुक्ति 

इस वर्ष 2 करोड़ 24 लाख ओआरएस व 2 करोड़ 35 लाख जिनक पैकेट बांटने का लक्ष्य  पिछले वित्तीय वर्ष...

इस वर्ष 2 करोड़ 24 लाख ओआरएस व 2 करोड़ 35 लाख जिनक पैकेट बांटने का लक्ष्य 

पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 90 प्रतिशत रहा था सघन दस्त पखवाड़े का आच्छादन 

पटना। बच्चों में होने वाली डायरिया और उससे उपजी गंभीर परिस्थिति के लिए हमारे घरों के वेस्ट मैनेजमेंट भी जिम्मेवार हैं। घर और घरों के आसपास साफ-सफाई या कचरे का वर्गीकरण और निस्तारण में हम आज भी पीछे हैं, जिससे डायरिया का संक्रमण हमारे घरों पर हमले को हमेशा तैयार रहता है। राष्ट्रीय परिवार हेल्थ सर्वेक्षण के अनुसार, बिहार में डायरिया का प्रसार दर 13.74 है। 

डायरिया के सम्बन्ध में सामाजिक परिप्रेक्ष्य को समझाते हुए ‘विशेष बातचीत’ में ये बातें आईआईटी, पटना में ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस के एसोशिएट प्रोफेसर डॉ आदित्य राज ने कही। डॉ राज ने बताया कि मध्यम वर्ग के लोग जो बाहर खा-पी रहे हैं, वे वहां कैसी हाइजेनिक स्थिति में और क्या खा रहे हैं? बिना ढका हुआ और साफ़-सफाई का ध्यान रखे बना बाहर का खाना भी डायरिया की बड़ी वजह है।

कई घरों में बासी खाना खाने का प्रचलन है और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान नहीं रखना भी खासकर बच्चों में डायरिया का प्रमुख कारक है। इसलिए महिलाओं के साथ घर के पुरुषों को भी चाहिए कि घरेलू चीजों की खरीदारी वहीं से करें जहां चीजें साफ-सुथरी व ताजी मिलती हो। यह पुरुषों की भी जिम्मेवारी है कि बच्चों को हाथ धोने से लेकर व्यक्तिगत स्वच्छता के तौर-तरीके सिखाएं। 

डायरिया व कुपोषण से बचाव के लिए ओआरएस और जिंक का होगा वितरण

इस बीच, राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी पत्र के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग 38 जिलों में 2 करोड़ 24 लाख ओआरएस के पैकेट, 2 करोड़ 35 लाख जिंक के टैबलेट ‘गहन सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े’ के तहत जून/जुलाई में बांटेगी। इसमें राज्य के पांच साल तक के करीब 1 करोड़ 81 लाख बच्चों के बीच ओआरएस के पैकेट बांटे जाएंगे।

वहीं आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को और ख़ासकर समुदाय में व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में बतायेंगी। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस कॉर्नर भी बनाए गए हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में ‘सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े’ का आच्छादन लगभग 90 प्रतिशत के आसपास रहा था।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top