BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
6 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
6 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

विद्यालय स्तर पर मशाल खेल प्रतियोगिता की तैयारियाँ अंतिम चरण में

बक्सर। मशाल खेल प्रतियोगिता 2024-25 के तहत विद्यालय स्तर पर 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित होने...

बक्सर। मशाल खेल प्रतियोगिता 2024-25 के तहत विद्यालय स्तर पर 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। खेलों के सफल संचालन हेतु विभिन्न विद्यालयों में आवश्यक बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें आयोजन समिति के सदस्य, प्रधानाध्यापक, खेल शिक्षक, कंप्यूटर जानकार शिक्षक, वरीय शिक्षक एवं महिला शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

डुमरांव राज प्लस टू उच्च विद्यालय, पी.एम. श्री सी.पी.एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी, चौगाई उच्च विद्यालय समेत अन्य विद्यालयों में प्रशासनिक स्तर पर की गई बैठकों में प्रतियोगिता को भव्य और प्रभावशाली बनाने पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में विद्यालयों को मिले दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अंतिम रूप से तैयारी पूरी करने पर जोर दिया गया।

डॉ. मनीष कुमार शशि ने जानकारी दी कि मशाल खेल प्रतियोगिता एक बेहतरीन मंच है, जिसके जरिए एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइकलिंग और वॉलीबॉल जैसी विधाओं में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पहचान की जा रही है। यह प्रतियोगिता छात्रों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

शिक्षा विभाग बक्सर के दिशा-निर्देश के अनुसार प्रतियोगिता गर्मी के मौसम को देखते हुए सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का मानना है कि सुबह के समय खेल आयोजन से खिलाड़ियों को अधिक सहजता और ऊर्जा मिलेगी, जिससे प्रदर्शन में भी सुधार होगा।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय खेल प्रशिक्षकों के साथ लगातार ऑनलाइन व ऑफलाइन बैठकों के जरिए सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

एक अभिभावक ने बताया कि केवल उन्हीं छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने दिया जाएगा जिन्होंने समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। वहीं एक खेल प्रशिक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-14 और अंडर-16 श्रेणियों में आयोजित की जा रही है। जिन छात्रों का नेटवर्क समस्या के कारण पंजीकरण नहीं हो सका है, उनका समय रहते पंजीकरण कराने का प्रयास जारी है।

बैटरी टेस्ट 28 अप्रैल से 7 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसके उपरांत विद्यालय प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों का डाटा संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

खेल शिक्षक अशोक कुमार, आकांक्षा यादव और राजेश कुमार उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक एवं तकनीकी सहयोगी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास से यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन रही है, जो उनके भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top