BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

आगामी ईद-उल-फितर (ईद), चैती छठ एवं रामनवमी पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से आगामी ईद-उल-फितर (ईद), चैती छठ...

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से आगामी ईद-उल-फितर (ईद), चैती छठ एवं रामनवमी पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।

सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित जिला शांति समिति के सदस्यों के द्वारा आगामी पर्व ईद-उल-फितर (ईद), रामनवमी एवं चैती छठ पर्व को लेकर अपने-अपने सुझाव जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा गया एवं विमर्श किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जिला शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों, सभी जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को प्रभावी आदर्श आचार संहिता (MCC) एवं द०प्र०स० की धारा 144 के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए आगामी ईद-उल-फितर (ईद), रामनवमी एवं चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने का अनुरोध किया गया। साथ ही बताया गया उक्त के दृष्टिगत किसी भी कार्यक्रम के आयोजन एवं जुलूस निकालने से पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से पूर्वानुमति प्राप्त करना आवश्यक है।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निवेश दिया गया कि यथासंभव पूर्व से निर्धारित रूटों पर ही जुलूस के लिए अनुज्ञप्ति निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि जुलूस निर्धारित रूटों एवं शर्तों के आलोक में ही निकालें जाएं।

कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि आगामी पर्व के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से समन्वय स्थापित कर पर्व के निमित सभी रूट की सूची प्राप्त कर लेंगे तथा निर्धारित रूट के सभी मार्गों के लूज एवं लटके हुए तारों की मरम्मती कराने को कहा गया।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया गया कि आगामी पर्व को देखते हुए पर्व से पहले सभी मार्गों एवं छठ घाट की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे। चैती छठ को देखते हुए घाटों पर एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर से ईदगाह/मस्जिद सहित आस पास साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया गया कि पर्व के दिन शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही पर्व के दिन शहर में भारी वाहन पकडे़ जाने पर उन पर फाईन करने का भी निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक 14.04.2024 को अंबेडकर जयंती एवं 16.04.2024 को सम्राट अशोक जयंती मनाया जाएगा। इस हेतु सभी आंसर अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि की प्रतिमा स्थलों पर विशेष रूप से निगरानी रखने सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि बाइक गश्ती के माध्यम से आगामी पर्व के दौरान विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखेंगे। सोशल मीडिया पर किसी भी आपतिजनक पोस्ट पर अविलंब संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय शांति समिति के सम्मानित सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top