BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
4 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

वैशाली : यूपीएचसी मीनापुर में खुला फाइलेरिया क्लीनिक, स्लम और पीएचसी स्तर पर भी खुलेंगे

आसान होगी फाइलेरिया मरीजों की राह, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन  फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का हुआ वितरण ...

आसान होगी फाइलेरिया मरीजों की राह, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन 

फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का हुआ वितरण 

वैशाली। फाइलेरिया से निपटने के दो ही रास्ते हैं पहला साल में एक बार सर्वजन दवा का सेवन करना वहीं दूसरा फाइलेरिया के हो जाने पर उसका रोग प्रबंधन। फाइलेरिया के रोग प्रबंधन के लिए ही यह फाइलेरिया क्लीनिक खुला है। यहां प्रत्येक मंगलवार को 12 से दो बजे तक फाइलेरिया रोगियों की तकलीफ दूर की जाएगी।

ये बातें शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया क्लीनिक उद्घाटन के मौके पर जिला भीबीडीसी पदाधिकारी ने कही। डॉ गुड़िया ने कहा कि जिले के स्लम एरिया और प्रत्येक प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर फाइलेरिया क्लीनिक खोला जाएगा।

जिसमें फाइलेरिया के एक्यूट अटैक की दवा, 21 दिवसीय कोर्स की दवा, रोग के कारण किसी अन्य तरह की दिक्कत, एमएमडीपी किट, सही व्यायाम जैसी सेवाएं बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध होगी। फाइलेरिया क्लीनिक को खोलने में पीरामल, पीसीआई और सीफार जैसी संस्थाओं का भी सहयोग रहा। 

फाइलेरिया क्लीनिक का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद ने की। उन्होंने कहा कि यूपीएचसी मीनापुर स्लम बस्ती को लेकर खोला गया था, जिससे लगभग 50 हजार की आबादी लाभान्वित होती है। यहां फाइलेरिय रोगियों  की सुविधा के लिए यह क्लीनिक खोला गया है जहां प्रत्येक मंगलवार को फाइलेरिया संबंधी उचित परामर्श लिया जा सकता है। 

पेशेंट प्लेटफार्म का प्रयास रहा सफल

फाइलेरिया क्लीनिक के खुलने में यहां वार्ड 31 और 35 के फ्रीडम फाइटर पेशेंट प्लेटफार्म और जीवन ज्योति पेशेंट प्लेटफार्म के सदस्यों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। पेशेंट प्लेटफार्म  के सदस्य डॉ राजेश्वर प्रसाद, ललिता देवी, वासुकी नाथ दूबे ने जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया से क्लीनिक के खोलने और सुविधा के लिए अनुरोध किया था।

फाइलेरिया मरीजों ने कहा कि इसके खुलने से उनके ऐसे और भी फाइलेरिया मरीजों को काफी आसानी और सहूलियत होगी। वे इस क्लीनिक का प्रचार प्रसार भी अपने माध्यम से करेंगे। उद्घाटन के मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद, एसीएमओ डॉ ब्रजेश शरण, जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी,

यूपीएचसी के एमओआईसी डॉ संजय कुमार,पीरामल के पीयूष चंद्र, फेलो कोमल, लेखपाल अमर कुमार, अविनाश, लैब टेक्नीशियन दीपक,पुष्पांजलि एएनएम ज्योति, रूपा रानी,भीडीसीओ राजीव कुमार, प्रीति, हेल्थ एजुकेटर राकेश कुमार और फाइलेरिया मरीज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top