BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

NPS/UPS के खिलाफ ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारीयों व कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

डुमरांव अनुमंडल अस्पताल के बाहर ब्लैक बिला लगाकर प्रदर्शन करते डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी डुमरांव. बिहार राज्य ग्रामीण कार्य विभाग...

डुमरांव अनुमंडल अस्पताल के बाहर ब्लैक बिला लगाकर प्रदर्शन करते डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी डुमरांव. बिहार राज्य ग्रामीण कार्य विभाग कर्मचारी संघ गोप गुट अनुमंडल शाखा डुमरांव के पदाधिकारीयों व कर्मचारियों ने एनपीएस/यूपीएस के खिलाफ में ब्लैक वीक के पहले दिन लॉन्च आवर में विरोध प्रदर्शन किया.

कर्मचारियों व पदाधिकारीयों ने पुरानी पेंशन योजना हूबहू लागू करने की मांग सरकार से की. ब्लैक वीक के पहले दिन कार्यालय के पदाधिकारीयों व कर्मचारियों ने काला बिला लगाकर काम किया. ज्ञात हो कि देशभर के कर्मचारी संगठनों ने पुरानी पेंशन हूबहू लागू करने के लिए 2 सितंबर से 6 सितंबर तक ब्लैक वीक मनाने का निर्णय लिया है.

संघ के महासचिव लव कुश सिंह ने कहां कि 1 सितंबर 2004 को तत्कालीन केंद्र सरकार ने हमारी पेंशन को हमसे छिनने का काम किया था, तब से लेकर आज तक हम लोग इसके खिलाफ में लड़ाई लड़ते आ रहे हैं. हाल के दिनों में ओपीएस के राजनीतिक मुद्दा बन जाने, गोत लोकसभा चुनाव में इसके प्रभाव, कर्मचारियों,

पदाधिकारियों व शिक्षकों के आक्रोश और भावी राजनीतिक नुकसान को देखते हुए केंद्रीय सरकार द्वारा मामूली राहत देकर यूपीएस के रूप में एक नई पेंशन योजना लागू कर, हमें छलने का बड़ा प्रयास और कार्य योजना लेकर आई है. हम लोग ओपीएस के लिए जी जान से संघर्ष करते रहेंगे, बल्कि नई ऊर्जा के साथ इस आंदोलन को और तीव्र तथा व्यापक करेंगे.

पुरानी पेंशन का कोई भी विकल्प हमें मंजूर नहीं है. पुरानी पेंशन योजना हूं बहू लागू करनी होगी, पीएफ आरडीए को रद्द करना होगा, 10 प्रतिशत वेतन कटौती की लूट को समाप्त करना होगा, अन्यथा पदाधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, संविदा कर्मियों के आक्रोश की ज्वाला सरकार बर्दाश्त नहीं कर पाएगी.

संघ के महासचिव ने कहां कि देश के राजनेता तो पुरानी पेंशन के रूप में चार-चार पेंशन पा रहे हैं, लेकिन हम लोगों को एनपीएस ऑफिस के रूप में मामूली तथा न्यूनतम राशि पेंशन के रूप में भुगतान हो रही है. आज के विरोध कार्यक्रम में इंजीनियर गुड्डू कुमार साह, इंजीनियर दामिनी, शैलेंद्र कुमार, जयप्रकाश, चंदन कुमार, प्रेम राज प्रीतम, आदित्य कुमार,

ज्योति प्रकाश के अलावे राजेंद्र कुमार सिंह, मन लाल यादव, आशा सिन्हा, नीरज कुमार, साकेत कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार चंचल, मुनि जी सिंह, रामनाथ दुबे, मोहन राय, मो. साजीर हुसैन, रामचंद्र रजक, रंजीत कुमार, सुरेश सिंह, उपेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे.

वहीं दूसरी तरफ अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज़ फ़ेडरेशन के बैनर तले एनपीएस/यूपीएस के विरोध में और पुरानी पेंशन को बहाल कराने के लिए अस्पताल के डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी अपना प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया. प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्र ने बताया कि एनपीएस के बाद नयी स्कीम यूपीएस लायी गई, जिसको कुछ माननीय और कर्मचारी नेताओ द्वारा बहुत अच्छा पेंशन बताया जा रहा है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपीएस अच्छी है, तो पहले माननीय और ओपीएस लेने वाले कर्मचारी नेता ख़ुद ले. उसके बाद हम सभी एनपीएस कर्मी सहर्ष स्वीकार करेंगे. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह अनुमंडल अस्पताल के जीएनएम अनिल यादव, डाॅ सुमित सौरभ, डाॅ जुनैद अख्तर अंसारी, डाॅ शिव कुमार चौधरी, अनिल यादव, अमित बैरवा, मृत्युंजय कुमार, मनीष कुमार, शोभा कुमारी, शारदा कुमारी, सबिता, फर्मासिस्ट संतोष कुमार, मनोज कुमार, रितेश रंजन, विकास कुमार सहित अन्य उपस्थित रहें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top