BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

प्रधान शिक्षक धीरज कुमार की अनूठी पहल : अपने वेतन से बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए निःशुल्क टाई-बेल्ट का वितरण

न्यू प्राथमिक विद्यालय हरनाटांड़ में वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, निजी स्कूल जैसा...

न्यू प्राथमिक विद्यालय हरनाटांड़ में वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, निजी स्कूल जैसा महसूस करने लगे विद्यार्थी

भभुआ, कैमुर। सदर प्रखंड भभुआ के न्यू प्राथमिक विद्यालय हरनाटांड़ में एक प्रेरणादायी दृश्य उस समय देखने को मिला, जब विद्यालय के प्रधान शिक्षक धीरज कुमार ने अपने निजी वेतन की राशि से वर्ग 1 से 5 तक के सभी बच्चों को निःशुल्क टाई और बेल्ट का वितरण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जैसे ही बच्चों को नई टाई-बेल्ट मिली, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय का वातावरण तालियों और मुस्कान से भर गया। प्रधान शिक्षक धीरज कुमार ने इस अवसर पर बताया कि उन्होंने इस विद्यालय में योगदान देने के बाद ही संकल्प लिया था कि बच्चों के पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए वेतन मिलने के बाद सबसे पहली प्राथमिकता टाई और बेल्ट वितरण को देंगे, ताकि बच्चे आत्मगौरव की भावना के साथ विद्यालय आएं।

धीरज कुमार ने यह भी बताया कि यह उनका पहला ऐसा प्रयास नहीं है। इससे पहले वे उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिलौटा, भभुआ में भी बच्चों को निःशुल्क टाई-बेल्ट और स्कूल डायरी का वितरण कर चुके हैं। उनका मानना है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं, बस उन्हें सही अवसर, प्रोत्साहन और सकारात्मक माहौल की आवश्यकता है।

इस अवसर पर बच्चों ने भी अपनी खुशी खुलकर व्यक्त की। वर्ग 4 की छात्रा शिवानी कुमारी ने मुस्कुराते हुए कहा, “हमें ऐसा लग रहा है जैसे हम किसी निजी स्कूल के विद्यार्थी हैं।” वहीं वर्ग 5 की छात्रा खुशी कुमारी और छात्र मनीष कुमार ने कहा कि “हमारे खुशी का ठिकाना नहीं है। हमें बहुत गर्व हो रहा है कि हमारे हेड सर আমাদের के लिए इतना अच्छा कार्य करते हैं।”

इस सराहनीय पहल में विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद फिरोज आलम और शिक्षिका नीलम कुमारी की भी सक्रिय भूमिका रही। दोनों शिक्षकों ने कार्यक्रम के आयोजन और बच्चों के बीच सामग्री वितरण में अहम सहयोग किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधान शिक्षक धीरज कुमार अपने नवाचारी कार्यों के लिए पूरे क्षेत्र में जाने जाते हैं। पूर्व में उनके द्वारा किए गए नवाचारों के लिए उन्हें राज्य स्तर पर शिक्षा मंत्री द्वारा ‘राजकीय शिक्षक सम्मान’ तथा जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उनके द्वारा बच्चों के लिए ‘बालमन’ पत्रिका का मासिक प्रकाशन तथा विद्यालय में ‘बालमन कॉर्नर’ का निर्माण भी किया गया है, जो बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने में सहायक रहा है।

न्यू प्राथमिक विद्यालय हरनाटांड़ में भी उनके नेतृत्व में विद्यालय के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। साफ-सफाई, शैक्षणिक वातावरण, बच्चों की उपस्थिति और अभिभावकों की सहभागिता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

प्रधान शिक्षक धीरज कुमार की यह पहल न केवल अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सच्ची लगन और समर्पण से बच्चों के भविष्य को संवारा जा सकता है। उनके इस प्रयास ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि शिक्षक केवल पढ़ाने वाला ही नहीं, बल्कि समाज निर्माता भी होता है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top