BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
2 weeks ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
2 weeks ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
2 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
3 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
3 weeks ago
Advertisement

अनुमंडलाधिकारी ने दवा खाकर सर्वजन दवा सेवन अभियान का किया शुभारंभ 

सीफार के तरफ से मीडिया कार्यशाला का भी किया गया आयोजन  शुक्रवार से 17 दिनों तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन...

सीफार के तरफ से मीडिया कार्यशाला का भी किया गया आयोजन 

शुक्रवार से 17 दिनों तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

जागरूकता रथ को अनुमंडलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी 

वैशाली। फाइलेरिया से बचाव के लिए जिले में सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत शनिवार को सदर अस्पताल कैंपस से हुई। कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडलाधिकारी राम बाबू बैठा, सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद ने दवा खाकर की। एमडीए/आईडीए अभियान के उद्घाटन सत्र के पश्चात जिला स्वास्थ्य समिति और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

वर्कशॉप के दौरान सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद ने बताया कि यह अभियान 17 दिनों तक चलेगा,जिसमें पहले तीन दिन स्कूलों तथा सरकारी अस्पतालों में बूथ लगाकर व अगले 14 दिन जिले के 40 लाख से ज्यादा की आबादी को घर घर जाकर लोगों ट्रिपल ड्रग थेरेपी की दवा खिलाई जाएगी। मीडिया के एक सवाल पर जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी ने बताया कि वैसे लोग जिनकी उम्र दो साल से कम है, जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और गर्भवती स्त्रियों को यह दवा नहीं खानी है।

खाली पेट इस दवा का सेवन कभी नहीं करें। प्रत्येक पीएचसी स्तर पर दवा खिलाने की माइक्रो प्लानिंग कर ली गयी है। डॉ गुड़िया ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग की टीम के अलावा पीरामल, सीफार, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और पीसीआई ने भी काफी सहयोग किया है। वर्कशॉप के दौरान सीडीओ डॉ सीताराम सिंह ने बताया कि यह दवा हर स्वस्थ व्यक्ति को खानी है।

अनुमंडलाधिकारी ने बतायी आपबीती:

उद्घाटन के दौरान अनुमंडलाधिकारी राम बाबू बैठा ने फाइलेरिया पर अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उन्होंने भी पहले 21 दिनों तक डीईसी की दवा खाई है। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया से बचाव का रास्ता यही है कि साल में एक बार सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान दवा का सेवन करें। इसे हर स्वस्थ व्यक्ति को खाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान चार जागरूकता रथ को अनुमंडलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ शहरी क्षेत्रों में लोगों के बीच सर्वजन दवा सेवन अभियान के बारे में जागरूकता फैलाएगी। कार्यक्रम के दौरान फ्रीडम इंडिया पेशेंट प्लेटफॉर्म व जी​वन ज्योति पेशेंट प्लेटफार्म के सदस्य भी मौजूद थे। जिन्होंने अपनी आपबीती बता कर लोगो से दवा खाने की अपील की। 

दवा खाने को उमड़ी भीड़:

उद्घाटन के दौरान फाइलेरिया के बारे में दी जाने वाली जानकारी पाकर स्टॉल के पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में इस दवा को लेकर काफी जागरूकता दिखी। डीपीएम डॉ कुमार मनोज ने बताया कि सदर में मरीजों और आगंतुकों की समस्या को ध्यान में देखते हुए नए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी कराया गया है। 

कार्यक्रम के दौरान अनुमंडलाधिकारी राम बाबू बैठा, सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद, डीएमओ डॉ गुड़िया कुमारी, डीआईओ डॉ उदय नारायण सिन्हा, डीपीएम डॉ कुमार मनोज, एनसीडीओ डॉ आरके साहू, डॉ ब्रजेश शरण, डीसीएम निभा रानी सिन्हा, यूनिसेफ एसएमसी मधुमिता कुमारी, भीडीसीओ राजीव कुमार, कुमारी प्रीति पीरामल से अभिषेक कुमार, पीयूष चंद्र, पीसीआई से अखिलेश कुमार, प्रभाकर प्रसाद सिंह, सीफार से सुमन कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top