BREAKING NEWS
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
No menu items available
BREAKING
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
2 days ago
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
5 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
2 weeks ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
2 weeks ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी: जिले में 10 से 20 नवम्बर तक 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियोरोधी दवा

– बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, छठ घाटों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिनियुक्त किए जाएंगे टीकाकर्मी – दूसरे राज्यों व...

– बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, छठ घाटों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिनियुक्त किए जाएंगे टीकाकर्मी

– दूसरे राज्यों व पड़ोसी देश नेपाल से लौटने वाले बच्चों को पिलाई जाएगी दवा 

मोतिहारी। जिले में 10 से 20 नवम्बर तक बच्चों को पोलियो से बचाव को पोलियोरोधी दवा पिलायी जाएगी। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक द्वारा सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि जिले में बाहरी राज्यों व पड़ोसी देश नेपाल से दीपावली व छठ पर्व में आने वाले बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने के लिए सभी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, छठ घाटों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जाए। इस सम्बन्ध में जिले के डीआईओ डॉ शरतचंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्वी चम्पारण जिला के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, छठ घाट, ट्रांजिट स्थलों पर 10 से 20 नवंबर  तक पोलियो के विशेष दल द्वारा बिहार में बाहर के आने वाले 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलायी जाएगी। उन्होंने बताया कि  छठ पर्व के दौरान बिहार में राज्य के बाहर से परिवारों का आगमन होता है। जिससे जिले में पोलियो वायरस के आने की संभावना रहती है। अतः बिहार को पोलियो मुक्त बनाए रखने हेतु दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान बाहर से आने वाले तथा बिहार से जाने वाले 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलान्तर्गत आदापुर, अरेराज, चकिया, छौड़ादानों, चिरैया, ढाका, घोड़ासहन, केसरिया, मधुबन, मेहसी, मोतिहारी शहरी क्षेत्र, पहाड़पुर, पकड़ीदयाल, रामगढ़वा, रक्सौल, सुगौली, तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्रों में चिह्नित रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, छठ घाटों पर कुल 83 ट्रांजिट स्थलों पर 10  से 20 नवंबर तक पोलियो के विशेष दल द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को प्रतिरक्षित ड्रॉप की खुराक पिलायी जाएगी। 

बढ़ते मामलों को लेकर बरती जा रही है चौकसी: 

पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश में हाल में पोलियो संक्रमण का मामला सामने आने के बाद पूरे देश में इसे लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। गौरतलब है कि बिहार पोलियो मुक्त राज्य घोषित हो चुका है। बावजूद इसके दुनिया में कहीं भी पोलियो का वायरस मिलने के बाद बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में इसके प्रसार का खतरा बरकरार है। दीपावली एवं लोक आस्था का महापर्व छठ में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों में बसे लोगों का बिहार आगमन होता है। लिहाजा जिला सहित राज्य के अन्य हिस्सों में इसे लेकर विशेष एहतियात बरती जा रही है। जिले के सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने कहा कि बाहरी लोगों से आग्रह है कि स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करें एवं अपने बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top