BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

पटना : सर्वजन दवा सेवन अभियान में कारा विभाग एवं एनसीसी करेगा सहयोग    

राज्य के 24 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा अभियान  अधिकारीयों ने पत्र जारी कर दिया सहयोग करने का...

राज्य के 24 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा अभियान 

अधिकारीयों ने पत्र जारी कर दिया सहयोग करने का निर्देश 

पटना– राज्य के 24 जिलों में 10 फरवरी से शुरु हो रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान में अब कारा विभाग के अधिकारी एवं कर्मी तथा एनसीसी कैडेट भी अपना सहयोग करेंगे. इस बाबत संयुक्त सचिव सह निदेशक (प्रशासन), गृह विभाग, कारागार, पटना रजनीश कुमार सिंह तथा एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड के अतिरिक्त निदेशक कर्नल संजीव शर्मा ने पत्र जारी कर सहयोग करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं.  

संयुक्त सचिव सह निदेशक (प्रशासन), गृह विभाग, कारागार,  रजनीश कुमार सिंह द्वारा अधीक्षक, सभी केंद्रीय कारा/मंडल कारा/महिला मंडल कारा/उपकार/मुक्त कारा बिहार को जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा लिए गए निर्णय एवं सचिव सह कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा अनुमोदन के उपरांत यह निर्णय के अनुसार राज्य में 10 फ़रवरी से 24 जिलों में सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जायेगा.

अतः निर्देशित है कि सर्वजन दवा सेवन अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी/कर्मी का अपनी कारागारों में दवा सेवन कराने में सहयोग करेंगे. साथ ही एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड के अतिरिक्त निदेशक कर्नल संजीव शर्मा ने जारी पत्र में निर्देश दिया है कि सभी ग्रुप हेडक्वार्टर आगामी सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए) में आवश्यक सहयोग करना सुनिश्चित करेंगे.

सूक्ष्म कार्य-योजना की जा रही तैयार

अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, फाइलेरिया डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि राज्य के 24 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होने वाले एमडीए में  लगभग 7.57 करोड़ लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

उन्होंने बताया कि एमडीए की सफलता के लिए सूक्ष्म कार्य-योजना एवं मॉनिटरिंग एवं सपोर्टिव सुपरविजन पर विशेष बल दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एमडीए राउंड के दौरान 3 दिनों तक बूथ लगेगा एवं 14 दिन घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी. 

विभागों के साथ स्थापित किया जा रहा सामंजस्य

पीसीआई के एसोसिएट डायरेक्टर, सोशल मोबीलाईजेशन, रणपाल सिंह ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव का एकमात्र उपाय साल में एक बार सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान दवाओं का सेवन है. इस दवा का सेवन स्वस्थ व्यक्तियों को भी करना है, ताकि उनके अंदर मौजूद माइक्रोफाइलेरिया मर जाए.

रणपाल सिंह ने बताया कि पीसीआई द्वारा जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विभिन्न विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने के लिए सामंजस्य स्थापित किया जा रहा है ताकि अभियान के दौरान लक्षित आबादी को दवा सेवन कराया जा सके. उन्होंने बताया कि समुदाय में लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं एवं लोगों से एमडीए अभियान के दौरान दवा सेवन की अपील की जा रही है.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top