BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
18 hours ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
2 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
2 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
1 week ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

सन् 1942 के अमर शहीदों की याद में 16 अगस्त को शहीद स्मारक स्थल के समीप राजकीय सम्मान समारोह का आयोजन

–राजकीय समारोह : शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है, वीर सपूतों को नमन करता हूं : डीएम-सन...

राजकीय समारोह : शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है, वीर सपूतों को नमन करता हूं : डीएम
-सन 42 के शहीदों की याद में नम हुई लोगों की आंखें ,अधिकारियों ने शहीदों के मूर्ति पर किया माल्यार्पण

डुमरांव. सन् 1942 के अमर शहीदों की याद में 16 अगस्त को डुमरांव के पुराना थाना शहीद स्मारक स्थल के समीप राजकीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां स्थानीय विधायक अजीत कुशवाहा, जिलापदाधिकारी अंशुल अग्रवाल, डीडीसी डॉ महेंद्र पाल, एसडीएम कुमार पंकज, डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी, एसजीपीआरो धनन्जय त्रिपाठी ने शहीद कपिल मुनी, गोपाल रामदास सोनार व रामदास लोहार की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

समारोह के दौरान डीएम द्वारा पौधरोपण करते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत ए मेरे वतन के लोगो से किया । गीत की मधुर ध्वनि को सुनकर डुमरांव की जनता सहित उपस्थित अधिकारी के रोटे खड़े हो गए । वही अपने सम्बोधन में डीएम अंशुल अग्रवाल ने वीर सपूतों की धरती को नमन करते हुए कहा कि शहीदों की इस पावन धरती पर अपने को गर्व महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि शहीदों की बलिदानों को भुलाया नही जा सकता है।

डुमरांव ऐसा जगह है जहां दो दिनों तक आजादी का जश्न मनाया जाता है जो गर्व की बात है। मेरा स्वभाग्य है कि मैं इस पावन धरा पर आजादी के दीवानों की गथा को प्रस्तुत कर रहा हूं। डुमरांव के इन शहीदों की स्मृति में राज्य सरकार की ओर से पार्क का निर्माण कराते हुए प्रतिमा को स्थापित करायी गई है। इसके साथ ही राजकीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह न केवल डुमरांव बल्कि पूरे बक्सर जिले के लिए सम्मान व गर्व की बात है।

उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल के द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि पढ़ाई के क्रम में भी यहां के इतिहास के बारे में जानने को मिला है। जबकि स्थानीय विधायक अजित कुशवाहा एसडीएम कुमार एवं एसपीजीआरो धनन्जय त्रिपाठी ने कहा कि इन दीवानों के बलिदानी का नतीजा है कि आज हमलोग गुलामी की जंजीरों से आज़ाद होकर चैन की नींद सो रहे है । वही कार्यक्रम समापन का धन्यवाद ज्ञापन डुमरांव प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय ने किया। वही शहीद पार्क में लाइट एवं रंगारंग का कार्य नगर कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार के सौजन्य से बखूबी किया गया। जिसका लोगों ने भी प्रशंसा किया।

डीएम ने शहीद के परिजनों को किया सम्मानित

डीएम अंशुल अग्रवाल ने डुमरांव के थाना के समीप हुए चार शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंनें शहीद कपिल मुनी के परिजन राजेश कुमार को सम्मानित किया। जबकि शहीद गोपाल जी के परिजन नरेश कुमार,शहीद रामदास सोनार के परिजन शिवनारायण प्रसाद व रामदास लोहार के परिजन राजन विश्वकर्मा को माल्यापर्ण करते हुये सम्मानित किया। डीएम के साथ जहां अन्य अधिकारियों ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित किया।

वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष संजय चंद्रवंशी, गोपालजी, दीनानाथ, महेन्द्र राम, गोपाल प्रसाद, विशोकानंद चंद, बिजली राम, ललन सिंह कुशवाहा, शिव कुमार प्रजापति, लालधारी प्रसाद ने भी संबोधन किया। इसके साथ हीं डीएम अंशुल अग्रवाल, डीएसपी अफाक आलम, एसडीएम कुमार पंकज, एसजीपीआरो धनन्जय त्रिपाठी, नप कार्यपालक अनिरुद्ध कुमार, बीडीओ संदीप पांडेय, सीओ अंकिता सिंह को सम्मानित किया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top