BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

सुरक्षित मातृत्व के लिए गर्भावस्था के दौरान गर्भवतियों के लिए प्रसव पूर्व जांच अनिवार्य

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की नौवीं तिथि को होती है जांच उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की नौवीं तिथि को होती है जांच

उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के मामलों की होती है पहचान

गर्भवती महिलाओं को सलाह के साथ प्रोटिनयुक्त आहार व जरूरी दवाओं की दी जाती है जानकारी

बक्सर, 09 फरवरी | जिले में सुरक्षित प्रसव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से पूरी तरह से सुदृढ़ है। जहां एक ओर आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की पोषण की कमी दूर की जाती है, वहीं सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा उनके लिए जांच और दवाएं उपलब्ध कराई जाती है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की नौवीं तिथि को गर्भवतियों के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों (शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। जहां पर प्रसव पूर्व जांच के माध्यम से गर्भवती महिलाओं में गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं को पता लगा कर उनका हल निकाला जाता है।

साथ ही, गर्भवती महिला एवं बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है। प्रसव पूर्व जांच में गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला का क्रमबद्ध निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान गर्भवती महिला की विभिन्न जांचें जैसे – रक्तचाप, खून की जांच, पेट की जांच इत्यादि की जाती है।

गर्भवतियों के शरीर में ऑक्सीज़न का प्रवाह होता है बाधित

सदर बीसीएम प्रिंस कुमार सिंह ने बताया, खून की कमी होने से शिशु के स्वास्थ्य पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ता और गर्भवतियों के शरीर में ऑक्सीज़न का प्रवाह बाधित होता है। साथ ही, गर्भवती महिलाओं में एनीमिया, प्रसव के दौरान या इसके बाद कई जटिलताओं व जोखिम को जन्म देता है।

जैसे समय से पूर्व प्रसव का दर्द, प्रसवोत्तर अत्याधिक रक्त स्राव, स्तनपान कराने में अक्षमता, जन्म के समय शिशु का वजन कम होना, कमजोर शिशु, मृत शिशु का जन्म व विकलांगता तथा नवजात की मृत्यु जैसे खतरे बढ़ जाते हैं। जिसे प्रसव पूर्व जांच के माध्यम से रोका जा सकता है।

उन्होंने बताया, गर्भावस्था के दौरान गर्भवतियों को अनिवार्य रूप से चार बार जांच करानी चाहिए। पहली जांच 12 सप्ताह के भीतर अथवा गर्भावस्था का पता चलने के साथ ही करानी चाहिए। वहीं दूसरी जांच 14 से 26 सप्ताह के भीतर, तीसरी जांच 28 से 34 सप्ताह के भीतर तथा चौथी जांच 36 सप्ताह से प्रसव काल तक करा लेनी चाहिए।

एएनसी नहीं कराना एनीमिया का प्रमुख कारण

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के आंकड़ों के अनुसार गर्भावस्था में 4 प्रसव पूर्व जांच नहीं कराना एनीमिया का प्रमुख कारण है। आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 27.4 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं ही 4 प्रसव पूर्व जांच कराती हैं। वहीं, 61.5 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं सिर्फ एक बार प्रसव पूर्व जांच कराती हैं। जिसके कारण जिले में 15 से 49 वर्ष के मध्य आयु की 68.3 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं।

प्रोटिनयुक्त आहार का जरूर सेवन करना चाहिए

सदर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया, गर्भवती महिलाओं को प्रोटिनयुक्त आहार का जरूर सेवन करना चाहिए। दूध, अंडा, मछली, मांस के साथ हरी सब्जियों का भरपूर सेवन करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को एक साथ दो जान की परवाह करनी पड़ती है। पौष्टिक और प्रोटिनयुक्त आहार लेने से दोनों का ध्यान रखा जाता है। जो गर्भवती महिलाएं मांसाहार का सेवन नहीं करती हैं,

उन्हें दूध, हरी सब्जियों और फल के सेवन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रसव का समय नजदीक आए तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे कि सबसे पहले एम्बुलेंस या फिर किसी गाड़ी वाले का नंबर को पास में रखें। अगर दर्द शुरू हो तो तुरंत गाड़ी वाले को फोनकर बुलाएं। इसके अलावा दो-तीन ऐसे लोगों को तैयार रखें, जो कि जरूरत पड़ने पर रक्तदान कर सकें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top