BREAKING NEWS
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
No menu items available
BREAKING
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
2 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
4 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
4 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 month ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 month ago
Advertisement

मोतीहारी : जिले भर के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया विश्व डेंगू दिवस

बैनर, पोस्टर, लीफलेट के साथ लोगों को बताए गए डेंगू से बचने के उपाय, साफ पानी में पनपता है डेंगू...

बैनर, पोस्टर, लीफलेट के साथ लोगों को बताए गए डेंगू से बचने के उपाय, साफ पानी में पनपता है डेंगू का मच्छर, घरों के आसपास न जमा होने दें पानी

मोतिहारी। जिले के सदर अस्पताल जीएनएम हॉस्टल परिसर, सदर स्वास्थ्य केंद्र, अनुमण्डलीय अस्पताल ढाका, पकड़ीदयाल, अरेराज सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गुरुवार को विश्व डेंगू दिवस मनाया गया। इस सम्बन्ध में जिले के डीभीबीडीसीओ डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया की आशा, नर्स, भीबीडीएस व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से बैनर, पोस्टर, लीफलेट के साथ लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी गईं।

भीडीसीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया की डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते है, इसलिए घरों के आसपास पानी जमा होने दें, किटनाशक का छिड़काव करें,रात को सोते समय मछड़दानी का उपयोग करें। डेंगू का जाँच व इलाज सभी सरकारी पीएचसी में उपलब्ध है।

वैसे व्यक्ति दुबारा डेंगू बुखार की शंका होने पर तुरंत ही सरकारी अस्पताल चिकित्सक से संपर्क करें, सरकारी अस्पतालों में उपचार व जांच हेतु किट निःशुल्क उपलब्ध है। बरसात बाद ज़ब डेंगू के मामले आते तब सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की सुविधाओं के लिए अलग से बेड की व्यवस्था की जाती है।

डेंगू के लक्षण

अनुमण्डलीय अस्पताल ढाका में विश्व डेंगू दिवस के मौके पर उपाधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य प्रबंधक विनय कुमार गुप्ता व उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को डेंगू के लक्षण की जानकारी देते हुए कहा की मादा एडीज़ मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है,

इसमें तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द त्वचा पर लाल धब्बे या चकते का निशान, काला पखाना होना आदि लक्षण देखने को मिलते हैं। इसमें मरीज के शरीर में प्लेटलेट काउंट कम होने लगता है। जिससे रोगी की स्थिति गंभीर हो जाता है। इससे बचने के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से तुरंत इलाज करवाना चाहिए।

डेंगू से बचाव के उपाय

सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। इसके साथ-साथ मच्छर भगाने वाली क्रीम या दवा का प्रयोग दिन में भी करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। घर के सभी कमरों को साफ- सुथरा रखें। टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर, एसी, फ्रीज में पानी जमा नहीं होने दें।

पानी टंकी और घर के आसपास अन्य जगहों पर भी पानी नहीं जमने दें। घर के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें और कीटनाशक दवा का इस्तेमाल करें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top