BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मुजफ्फरपुर : आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कैंप का आयोजन

-आत्म सुरक्षा के गुर सीख कर निडर होगी लड़किया मुजफ्फरपुर। जिले में पहल प्लस परियोजना के अंतर्गत मीनापुर प्रखंड के...

-आत्म सुरक्षा के गुर सीख कर निडर होगी लड़किया

मुजफ्फरपुर। जिले में पहल प्लस परियोजना के अंतर्गत मीनापुर प्रखंड के युवा किशोरियों के लिए आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जाना है। जिसमें आज 109 किशोरी सदस्य का आत्मरक्षा प्रशिक्षण  खेल भवन व्यायामशाला भवन, सिकंदरपुर में सेंटर फॉर कैटलाईजिग चेंज के द्वारा किया गया। मुजफ्फरपुर जिंला के मीनापुर प्रखंड में पहल प्लस परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इस परियोजना के अंतर्गत पंचायत के महिला जनप्रतिनिधियों को महिलाओं एवं ल़डकियों से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों यथा बाल विवाह, ल़डकियों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य, लिंग आधारित भेदभाव, दहेज, महिलाओं एवं ल़डकियों की सुरक्षा आदि पर जागरूक किया जा रहा है ताकि वे इन मुद्दों पर प्रमुखता से आवाज उठा सकें। इसी कड़ी में 21और 22 सितम्बर 2023 को ल़डकियों का दो दिवसीय आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कैंप को दूसरे दिन आयोजित किया गया।

इसी बीच जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डीपीओ चांदनी सिंह ने किशोरी एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लैंगिक भेदभाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर उन्हें सशक्त बनने के प्रति जागरूक किया साथ ही किशोरियों के स्वास्थ्य और पोषण पर विस्तार रूप से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग भोजन में तिरंगा भजन करें। भोजन में वैसे खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल करें जो पोषक तत्वों से भरपूर हो।

साथ ही आपलोग पीरियड्स के समय अपने खान-पान और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें ताकि आप एनीमिया से ग्रसित ना हो। इसी बीच खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर किशोरी सदस्यों को सशक्त बनाने हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण तथा गन को सीखने के लिए प्रोत्साहित किए साथ ही उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपलोग इन गुन को सीखिए और दूसरे को भी सिखाए और इस प्रशिक्षण के द्वारा आपलोग सशक्त बने और दूसरे को भी सशक्त बनाएं।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप डीपीओ चांदनी सिंह, आईसीडीएस ज़िला समन्वयक सुषमा सुमन, राहुल कुमार, महिला थाना एस आई  मालती कुमारी, रीना कुमारी महिला पुलिस, महिला हेल्पलाइन से काउंसलर ज्योति कुमारी, एवं महिला जनप्रतिनिधि सुनीता देवी, रेखा देवी, बेबी कुमारी, सेविका मंजू देवी, आकाश कुमार, सी थ्री पटना कार्यालय पदाधिकारी, सोनी कुमारी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सह आत्म सुरक्षा प्रशिक्षिका आदि ने मिलकर किया।

इसी बीच थाना एस आई मालती कुमारी ने कहा की अगर किसी भी प्रकार का हिंसा या अन्य समस्या हो तो कृपया हमें सूचना दे, आपका परिचय गोपनीय रहेगा। आवश्यकता पड़े तो बेहिचक आप हमें कॉल कर सकते है पुलिस से डरने की जरूरत नहीं, हम सब आपके सहयोग के लिए है। आत्म सुरक्षा की गुर सीखिए और अपने गांव की लड़कियों को भी सिखाए ताकि भी आत्मविश्वास बढ़े क्योंकि लड़कियां देश का भविष्य होती हैं।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है। सी थ्री के कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने प्रतिभागियों को सी थ्री के कार्यों के बारे मे बताया और इस प्रशिक्षण के बाद ल़डकियों को अपने क्षेत्र के अन्य ल़डकियों को भी इस गुण को बताने कहा और हौसला बढ़ाते हुए किसी भी प्रकार के हिंसा का विरोध करने को कहा गया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सोनी राज ने ल़डकियों को अपने आत्मरक्षा हेतु प्रयोग किए जाने वाले टेक्निक के बारे मे बताया l

प्रशिक्षण के बाद ल़डकियों के आत्मविश्वास में वृद्धि देखी गई। मौके पर उपस्थित सी थ्री जिला समन्वयक अनुज कुमार एवं प्रखंड समन्वयक संजू शाही, विनय भूषण, पूनम कुमारी डोली, कुमारी रागिनी कुमारी एवं रानी कुमारी भी उपस्थित रही।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top