BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
6 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
6 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

एमडीए में बेहतर कार्य के लिए सीतामढ़ी पूरे बिहार के लिए बना नजीर 

सीतामढ़ी राज्य का पहला जिला है जहां सभी सीएचसी, पीएचसी और एचडब्ल्यूसी पर फाइलेरिया क्लीनिक का वर्ष 2022 में किया...

सीतामढ़ी राज्य का पहला जिला है जहां सभी सीएचसी, पीएचसी और एचडब्ल्यूसी पर फाइलेरिया क्लीनिक का वर्ष 2022 में किया गया शुभारंभ

वर्ष 2018 में माइक्रो प्लान आधारित एमडीए संचालित करने वाला देश का पहला जिला है सीतामढ़ी

हमारा घर फाइलेरिया मुक्त घर’ का स्टीकर बना आकर्षण का केंद्र 

सीतामढ़ी। फाइलेरिया गंभीर व घातक बीमारी है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की जिंदगी काफी चुनौतियों से भरी होती है। वर्तमान समय में पूरे विश्व का 40 फीसदी फाइलेरिया के मरीज सिर्फ भारत में है। वैश्विक स्तर पर फाइलेरिया बीमारी के उन्मूलन का लक्ष्य वर्ष 2030 तक निर्धारित था।

लेकिन केंद्र सरकार ने उन्मूलन के लक्ष्य को तीन वर्ष घटाकर इसे वर्ष 2027 तक लक्षित किया है। उक्त लक्ष्य को हासिल करने में एमडीए अभियान काफी अहम कड़ी साबित हो रहा है. जिसमें  बिहार की भूमिका काफ़ी अहम रही है। इसमें भी खासकर सीतामढ़ी जिला का नाम सबसे पहले पायदान पर रहेगा।

वर्ष 2018 में एमडीए अभियान के लिए माइक्रो प्लान बनाने वाला पहला जिला था सीतामढ़ी

फाइलेरिया बीमारी के उन्मूलन के लिए सीतामढ़ी जिला ने जो नजीर पेश किया है। जिसका अनुसरन आज बिहार राज्य के साथ पूरा देश भी कर रहा है। दरअसल, वर्ष 2018 में सीतामढ़ी ने सर्वजन दवा सेवन अभियान के लिए पहले 7  दिनों का माइक्रो प्लान बनाया एवं बाद में वर्ष 2019 में 14 दिनों के माइक्रोप्लान का पायलट भी किया.

आज देश-भर में एमडीए अभियान इसी 14 दिनों के माइक्रो-प्लान पर आधारित होकर संचालित किया जा रहा है. साथ ही इसका  सकारात्मक परिणाम वर्तमान में राज्य के 24 जिले में 10 फरवरी से चल रहे एमडीए अभियान के दौरान देखने को मिल भी रहा है। 

जीएईएलएफ की बैठक में डॉ आरके यादव ने माइक्रो प्लान पर की थी चर्चा

बता दें कि दिल्ली में वर्ष 2018 में ग्लोबल एलाइंस टू एलीमिनेट लिम्फेटिक फाइलेरिसिस (जीएईएलएफ) की बैठक में सीतामढ़ी के जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आरके यादव ने वर्ष 2018 में बनाए गए अपने माइक्रो प्लान के बारे में विस्तृत चर्चा की थी।

उक्त प्लान कहीं न कहीं एमडीए अभियान की सफलता के लिए एक मील का पत्थर  साबित हुआ है। जिसका अनुपालन आज पूरे देश में एमडीए अभियान के दौरान किया जा रहा है। 

‘हमारा घर फाइलेरिया मुक्त घर’ का स्टीकर बना आकर्षण केंद्र

राज्य में 10 फरवरी से शुरू हुए एमडीए राउंड में दवा सेवन को प्रोत्साहित करने की एक नई पहल सीतामढ़ी ने की. सीतामढ़ी जिले में आशा कार्यकर्ता एवं मुखिया साथ मिलकर दवा सेवन करने वाले घरों के दीवारों पर ‘हमारा घर फाइलेरिया मुक्त घर’ लिखे हुए स्टीकर को चस्पा किया. स्टीकर पर ‘हमने तो दवा खा लिया, आप भी दवा खाएं, फाइलेरिया से मुक्ति पायें’ लिखा गया स्लोगन लोगों में आकर्षण का कारण भी बना.

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर फाइलेरिया क्लिनिक खोलने वाला देश का पहला जिला

फाइलेरिया बीमारी के उन्मूलन में बिहार का सीतामढ़ी जिला लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर फाइलेरिया क्लिनिक खोलने वाला सीतामढ़ी देश का पहला जिला बना. वहीं,  वर्ष 2022 में ही जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर फाइलेरिया क्लीनिक का शुभारंभ कर राज्य का पहला जिला बना. 

एमडीए अभियान की सफलता में पीआरआई के लोगों ने निभायी अहम भूमिका

एमडीए अभियान के सफल संचालन में राज्य भर में पंचायती राज संस्था का सहयोग लिया जा रहा है. जिसमें सीतामढ़ी जिले के 262 पंचायतों के मुखिया ने भी अहम भूमिका निभायी है।

उक्त अभियान के लिए जिले के कुल 172 मुखिया को चार दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में प्रशिक्षित किया गया। उक्त सभी मुखिया एमडीए अभियान के दौरान अपने पंचायतों में सर्वजन दवा सेवा अभियान के दौरान आमजनों के दवा सेवन कराने में काफी सकारात्मक सहयोग निभा रहे हैं। 

बेहतर कार्य के लिए कई बार सम्मानित हो चुके हैं डॉ आरके यादव

स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी फाइलेरिया डॉ परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि सीतामढ़ी के जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ आरके यादव ने फाइलेरिया बीमारी के उन्मूलन के लिए कई बेहतर कार्य किए हैं।

जो कि एमडीए अभियान के सफल संचालन और फाइलेरिया बीमारी के उन्मूलन में कारगर साबित हो रहा है। डॉ. यादव द्वारा किए गए कई बेहतर कार्यों के लिए आइएमए के अलावे जिलाधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top