BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

नालंदा : बिहार में भाजपा की नहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है : शाहनवाज हुसैन

राजद थी सरकार में तो तनाव था, बीजेपी आयी है तो सौहार्द आयेगा बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय)। भाजपा नेता एवं पूर्व...

राजद थी सरकार में तो तनाव था, बीजेपी आयी है तो सौहार्द आयेगा

बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय)। भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार में भाजपा की नहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि सरकार में जब राजद थी तब तनाव था। भाजपा आई है तो सौहार्द कायम होगा।

रविवार को बिहारशरीफ सर्किट हाउस में पत्रकारों से मिलने के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे पुराने साथी हैं। हम लोग उनके साथ मिलकर काम करेंगे। बिहार में सरकार के द्वारा दिए जा रहे सरकारी नौकरी के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहां कि मुख्यमंत्री के बगैर किसी तरह का कोई सरकारी कार्य किसी भी राज्य में पूर्ण नहीं होता है ऐसे में हाल के दिनों में जितनी भी सरकारी नौकरियां दी गई।

उसमें 100 फ़ीसदी बिहार के मुख्यमंत्री का योगदान रहा है। इसका क्रेडिट अगर कोई लेता है तो यह वही वाली बात हो गई कि माल महाजन का और मिर्जा खेले होली। सरकार में सभी तरह का निर्णय कैबिनेट में होता है सामूहिकता से होता है। उन्होंने कहा कि जितनी भी नौकरियां मिली हैं वह बीजेपी के वक्त ही सामूहिक कैबिनेट का निर्णय था।

अब इथानाल प्लांट बिहार में जो दो लगे उसमें नीतीश जी के साथ  तत्कालीन उद्योग मंत्री ने किया। तो प्लांट के उद्घाटन में उद्योग मंत्री क्यों आए ? जो एथेनॉल प्लांट लगे उसमें हमारा रोल था कि नहीं था। तो फिर क्यों आए थे।  उद्योग मंत्री कहते कि नहीं नहीं मैं नहीं जाऊंगा यह तो शाहनवाज साहब ने किया है। ऐसे नहीं होता है। 

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की खुशी में शाहनवाज हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित जदयू, रालोसपा बीजेपी के नेताओं को बधाई देते हुए मिठाइयां खिलायी। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दिया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार रोजगार यानि नौकरी देने वाला राज्य बनेगा ।

उनके एनडीए में आते ही इंडी एलायंस समाप्त हो गया है । जब इंडी की नींव रखने वाले ही बाहर चले आए तो यह ध्वस्त हो गया। अब ध्वस्त गठबंधन के मलबें की छ्त से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस को आईना दिखा रही है। ऐसे में इंडी रह कहां गया । बिहार की जनता ने एनडीए गठबंधन को ही वोट दिया था लेकिन 17 माह पहले आरजेडी ने घुसपैठ कर लिया था।

अब घुसपैठिएं को बाहर कर दिया गया है।  अब नीतीश कुमार फिर से एनडीए में आ गए है। गिले शिकवे दूर हो गए है।  हम गले लगते ही पुराने मतभेद भूल गए है । 17 माह पहले यहां कार्बन डाई ऑक्साइड आ गया था, अब चला गया है। ऑक्सिजन आ गया है। वंदे भारत वाली डबल इंजन की सरकार आ गई है। यह सरकार तेज गति से चलेगी ।

उन्होंने असदुद्दीन ओवेसी को भड़काओ भाई जान की संज्ञा दी है। कहा कि ओवैसी खुद सुरक्षा में रहते हैं। दूसरों को सुरक्षा क्या देंगे। उनका भाषण हमेशा ही भड़काऊ रहता है। वह हैदराबाद के गलियों के नेता हैं और कुछ नहीं। एनडीए के साथ कैसे वापस आए नीतीश कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता ने नीतीश की एनडीए में एंट्री बंद के सवाल पर कहा कि जब बर्लिन की दीवार टूट सकती है ।

दो भाईयों के बीच जब दीवार खड़ी हो जाती है लेकिन जब दिल मिल जाते है तो दीवार टूट जाती है ।अब हम मिल गए तो इसमें गलत क्या है। यह स्वभाविक है । विरोधी कुछ भी बोले फर्क नही पड़ता है। बिहार में रोजगार और उद्योग की रफ्तार होगी तेजहम सब एकजुट है अब काम करने का वक्त है। मंत्रीमंडल में विभागों का बंटवारा हो गया है ।

अब पंचायत से लेकर देश तक एनडीए मजबूत है। यह अभी शुरूआत है ।जमीनी स्तर तक एनडीए का कार्यक्रम चलेगा। साथ ही बिहार में रोजगार और उद्योग की रफ्तार तेज होगी । हम सबका एक लक्ष्य 2024 में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है ।लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत किया।

उन्होने बीजेपी के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत किया. कहा कि उन्हे भारत रत्न मिलना ईमानदारी और राजनीतिक शुचिता का सम्मान है। यह उनका ही सम्मान नही बल्कि देश और जनता का भी सम्मान है. इस सम्मान से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस सम्मान के लिए वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

बदलती सरकार के साथ बिहार में बदलाव की आस बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष है। उनके लिए बिहार बेहद खास और विकसित राज्य है।

उन्हें सिर्फ विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है, और यह काम एनडीए सरकार करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद सिंह, अविनाश मुखिया, जदयू जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, भाजपा नेता डॉ अविनाश कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि सभी एनडीए के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top