BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

विद्यालयों में जल जीवन व हरियाली दिवस पर बच्चों को इसके प्रति किया गया जागरूक

डुमरांव. बिहार सरकार शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन निदेशालय के निर्देशानुसार विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में जल जीवन...

डुमरांव. बिहार सरकार शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन निदेशालय के निर्देशानुसार विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में जल जीवन और हरियाली दिवस मनाया गया. नगर स्थित सरकारी विद्यालयों में जल जीवन और हरियाली विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए.

विभिन्न विद्यालयों में अलग-अलग तरह की गतिविधियों द्वारा जल और हरियाली के महत्व को बताया गया. मंगलवार को महारानी उषारानी बालिका मध्य विद्यालय में जल जीवन हरियाली दिवस मनाया गया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने जल संरक्षण और वर्षा के जल का सही उपयोग करने की बात बताई.

इसी विद्यालय के विज्ञान विषय पढ़ाने वाले शिक्षक सोनू वर्मा ने जल संरक्षण के विभिन्न उपायों को बताया. उन्होंने यह बताया कि हम वर्षा के जल का संरक्षण का भूमिगत जल का स्तर बढ़ा सकते हैं, जिससे पेयजल का संकट उत्पन्न नहीं होगा. ऐसा करने से वृक्षों को भी सही मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा.

शिक्षक उपेंद्र दुबे ने बताया कि हर एक घर में एक सोखता बनाकर वर्षा जल को संरक्षित किया जा सकता है. इससे गंदगी भी नहीं फैलेगी तथा पानी भी संरक्षित हो जाएगा. दिवस पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

छात्रा अंशु, चांद ज्योति, लक्ष्मी, आयुषी, सोनम, आशु ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने प्रण किया कि अपने आसपास खाली जगह पर वृक्षारोपण करके पर्यावरण को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी. अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने सहयोग की सहमति दी.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top