BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
18 hours ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
2 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
2 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
3 weeks ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
3 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : डेंगू के मामलों से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सदर अस्पताल में 10 बेड तैयार 

– बरसात के समय में फैलता है डेंगू, अमूमन सुबह में काटते हैं डेंगू के मच्छर – लोगों को जागरूक...

– बरसात के समय में फैलता है डेंगू, अमूमन सुबह में काटते हैं डेंगू के मच्छर

– लोगों को जागरूक करने के साथ ही फॉगिंग कराई जा रही है 

मोतिहारी। “डेंगू वेक्टर जनित रोग है। यह रोग बरसात के मौसम में ज्यादातर होता है। मादा एडीज़ मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है। इससे बचने के लिए लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। डेंगू मच्छर अधिकांशतः दिन में काटता और यह स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है।” ये बातें सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताई है।

उन्होंने बताया कि समान्यता डेंगू होने पर तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द हो तो सतर्क हो जाएं। त्वचा पर लाल धब्बे या चकते का निशान, काला पखाना होना आदि डेंगू के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ यदि तेज बुखार हो तो तत्काल सरकारी अस्पताल जाएं और अपना इलाज करवाएं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को पहले डेंगू हो चुका है तो उसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। 

डेंगू से बचाव को की जा रही हैं तैयारियां

सीएस ने बताया कि जिले के सभी अस्पताल, सदर अस्पताल सहित में डेंगू की जॉच एवं उपचार मुफ्त में उपलब्ध हैं। जिले में डेंगू के इस वर्षभर में अबतक 01 केस मिला है। प्रा० स्वा० केन्द्र स्तर पर 02 बेड / अनु० अस्पताल 05 बेड / सदर अस्पताल में 10 बेड (सभी बेड मच्छरदानी युक्त, 24×7 ड्यूटी रोस्टर एवं सभी प्रकार के उपकरण तथा दवा सहित)  उपलब्ध है। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेंगू जाँच के लिये आर०डी०टी० किट उपलब्ध हैं। 

लोगों को जागरूक करने के साथ ही फॉगिंग करायी जा रही है

सीएस ने बताया कि जागरूकता से ही होगी इसके मामलों में कमी। उन्होंने बताया कि डेंगू नियंत्राणार्थ के लिए सभी आशा का उन्मुखीकरण किया जा रहा है। सभी विद्यालयों में डेंगू से बचाव हेतु छात्र / छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम / नगर परिषद / नगर पंचायत के कूड़ा वाहन द्वारा डेंगू नियंत्राणार्थ के लिए माइकिंग करायी जा रही है। ग्रामीण इलाकों में आरबीएसके के वाहन से माइकिंग करायी जा रही है। वहीं मरीज के घर के आसपास 500 मी. की परिधि में फॉगिंग करायी जा रही है। लीफलेट, हैंडबिल द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 

इन उपायों द्वारा डेंगू से सुरक्षित रह सकते हैं

सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। इसके साथ-साथ मच्छर भगाने वाली क्रीम या दवा का प्रयोग दिन में भी करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। घर के सभी कमरों को साफ- सुथरा रखें। टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर, एसी, फ्रीज में पानी जमा नहीं होने दें। पानी टंकी और घर के आसपास अन्य जगहों पर भी पानी नहीं जमने दें। घर के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें और कीटनाशक दवा का इस्तेमाल करें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top