BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

नावानगर प्रखंड कार्यालय में डीएम की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन, 45 आवेदन में 2 का तत्काल निष्पादन

बक्सर। सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी ढ़ग से लागू करने एवं न्याय के साथ विकास के उद्देश्य...

बक्सर। सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी ढ़ग से लागू करने एवं न्याय के साथ विकास के उद्देश्य से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 12 सितंबर 2024 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा प्रखंड कार्यालय नावानगर में जनता दरबार का आयोजन किया गया

जनता दरबार में सुनवाई के दौरान कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे 02 आवेदन को तत्काल निष्पादित किया गया, 03 आवेदन में आवेदक को परामर्श दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी लोगों की समस्या को एक एक कर सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

आवेदक श्री शिव कुमार सिंह साकिन धेनुआडीह, थाना नावानगर के अवैद्य जमाबंदी से संबंधित मामला के बारे में जिला पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता न्यायालय में वाद दायर करने का परामर्श दिया गया।

श्रीमती लीला पाण्डेय, ग्राम नोखपुर, पोस्ट आथर, थाना बासुदेवा के एराजी में व्यवधान उत्पन्न करने संबंधी परिवाद पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी नावानगर को जाँच करते हुए स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

श्री धर्मराज सिंह, ग्राम मनहपा, थाना नावानगर के द्वारा पैतृक भूमि विवाद एवं बटवारा से संबंधित मामले के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा आवेदक को व्यवहार न्यायालय में वाद दायर करने को परामर्श दिया गया।

श्री जगदम्बा राम, प्राथमिक विद्यालय बिचली भरौली, श्री जितेन्द्र राम, प्राथमिक विद्यालय पूर्वी भरौली एवं श्री राधेश्याम यादव, कन्या प्राथमिक विद्यालय गिरीधर बराँव को स्थानातंरण के उपरांत प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा योगदान कराने से इंकार कर दिया गया। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नावानगर को अविलंब कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही श्री धनजी ओझा, पंचायत सचिव के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी नावानगर को प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार कार्यक्रम में मुखिया, वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला पदाधिकारी को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। जनता दरबार में आम जनों के आवेदनों पर सुनवाई के उपरांत सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए

प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत बैना में जीविका भवन को माह सितंबर 2024 के अंत तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत अतिमी के राम लखन सिंह यादव हाई स्कूल का खेल मैदान माह सितंबर 2024 के अंत तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, नावानगर को निर्देशित किया गया कि पंचायत सरकार भवन आथर का निर्माण कार्य 15 अक्टूबर 2024 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।

प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, नावानगर को निर्देश दिया गया कि लंबित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का अभियान चलाते हुए निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी, नावानगर को निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर को सुगोचर स्थान पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनों को कोई असहूलियत नहीं हो।

जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नावानगर के अनाधिकृत अनुपस्थिति के कारण उनसे स्पष्टीकरण किया गया। जनता दरबार में अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top