BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की हो रही पहल, संवर्धन कार्यक्रम से कुपोषण मुक्ति अभियान को मिलेगी मजबूती

जन जागरूकता के साथ सामूहिक प्रयास से कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव अररिया/प्रो. उपेंद्र प्रसाद यादव। कुपोषण जिले के प्रमुख...

जन जागरूकता के साथ सामूहिक प्रयास से कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव

अररिया/प्रो. उपेंद्र प्रसाद यादव। कुपोषण जिले के प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे यानी एनएफएचएस 05 के आंकडों के मुताबिक जिले में पांच साल से कम उम्र के 47.8 फीसदी बच्चे अल्पवजन के शिकार हैं. इसी आयु के 49.9 फीसदी बच्चों की लंबाई उम्र की तुलना में कम है.

23.9 फीसदी बच्चों की लंबाई की तुलना में वजन कम है. समय रहते समुचित ईलाज से बच्चों को कुपोषण की समस्या से निजात दिलाया जा सकता है. इसे लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग व आईसीडीएस द्वारा संयुक्त रूप से कई जरूरी पहल की जा रही है।

आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों के पोषण स्तर की हो रही जांच

जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के प्रयासों की मजबूती में आईसीडीएस की भूमिका महत्वपूर्ण है। जानकारी देते हुए आईसीडीएस डीपीओ मंजुला कुमारी व्यास ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों के पोषण स्तर की जांच की जा रही है। संबंधित पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों के लंबाई, वजन सहित शारीरिक विकास की समुचित निगरानी की जाती है।

बच्चो के स्वास्थ्य व पोषण संबंधित महत्वपूर्ण सूचकांकों में अपेक्षित सुधार लाने के उद्देश्य से जिले में संवर्धन ‘कुपोषण के विरुद्ध व्यापक अभियान’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अररिया नीति आयोग द्वारा चिह्नित आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल है।

जिले में अति कुपोषित बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन कार्यक्रम यानि संवर्धन एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत सामुदायिक स्तर पर कुपोषित बच्चों के विशेष देखभाल के साथ बच्चों के पोषण स्तर में सुधार को लेकर विशेष पहल की जा रही है।

विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा लोगों को जागरूक

जिला पोषण समन्वयक कुणाल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संवर्धन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्तर पर कुपोषण संबंधी मामलों को प्रबंधित किया जाना है। इसके तहत ऊर्जायुक्त भोजन, माइक्रोन्यूटेंट सप्लिमेंट, आवश्यकतानुसार जरूरी उपचार, उचित व्यवहार के लिये जरूरी परामर्श व फॉलोअप

सहित आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृह आधारित देखभाल के माध्यम से कुपोषित बच्चों को सामान्य बच्चों की श्रेणी में लाने का प्रयास किया जा रहा है। समुदाय स्तर पर छह माह तक के बच्चों को स्तनपान व इससे अधिक उम्र के बच्चों को स्तनपान के साथ ऊपरी आहार का सेवन कराने के लिए प्रेरित व जागरूक किया जा रहा है।

कुपोषित बच्चों के उपचार में एनआरसी की भूमिका महत्वपूर्ण

कुपोषण के खिलाफ जारी लड़ाई में सदर अस्पताल परिसर में संचालित पोषण पुर्नवास केंद्र की भूमिका महत्वपूर्ण है। जागरूकता की कमी के कारण जिलावासी इसका समुचित लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जानकारी के अभाव में अभिभावक अपने कुपोषित बच्चों को इलाज के लिये केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं. एनआरसी में कुपोषित बच्चों के इलाज का समुचित इंतजाम उपलब्ध है.

इतना ही नहीं इलाज के दौरान बच्चे के एक अभिभावक के रहने खाने की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध उपलब्ध कराईं जाती है। साथ ही उन्हें श्रम क्षतिपूर्ति राशि के रूप में 100 प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है. आशा द्वारा बच्चों को केंद्र इलाज के लिये लाने पर उन्हें 250 रुपये इंसेंटिव दिया जाता है.

जन जागरूकता से कुपोषण को नियंत्रित करना संभव

सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने कहा कि जन जागरूकता से कुपोषण संबंधी मामलों को बहुत हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। आमजनों को कुपोषण के कारण, इसकी पहचान व इसके दुष्परिणाम से अवगत कराकर इससे बचाव संबंधी उपायों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। ताकि जिले को कुपोषण मुक्त बनाया जा सके। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर सामूहिक प्रयास जरूरी है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top