BREAKING NEWS
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
No menu items available
BREAKING
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
6 days ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
3 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
3 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 month ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 month ago
Advertisement

बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय परिवार ने होनहार पूर्व छात्रा को किया सम्मानित, छात्राओं को दिया प्रेरणा का संदेश डुमरांव।...

महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय परिवार ने होनहार पूर्व छात्रा को किया सम्मानित, छात्राओं को दिया प्रेरणा का संदेश

डुमरांव। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर 15वीं रैंक प्राप्त करने वाली डुमरांव की प्रतिभाशाली बेटी मधुबाला को गुरुवार को महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रभारी प्राचार्य रवि प्रभात की उपस्थिति में शिक्षकों एवं छात्राओं ने मधुबाला की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मान-पत्र एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

मधुबाला ने बीपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में राज्य स्तर पर 15वीं रैंक हासिल कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) पद के लिए चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे डुमरांव क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मधुबाला विद्यालय की अत्यंत मेधावी और अनुशासित छात्रा रही हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में इसी विद्यालय से मैट्रिक तथा वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। छात्र जीवन से ही वे पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।

मधुबाला डुमरांव नगर के महादेव दत्त की गली निवासी कमलेश कुमार की सबसे बड़ी पुत्री हैं। उनके पिता कमलेश कुमार सिमरी प्रखंड में पीआरएस (पंचायत रोजगार सेवक) के पद पर कार्यरत हैं। चार बेटियों के पिता कमलेश कुमार के लिए यह उपलब्धि बेहद गौरवपूर्ण और भावुक क्षण लेकर आई है। उन्होंने अपनी पुत्री की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों ने कहा कि मधुबाला की सफलता विद्यालय की वर्तमान छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अध्ययन और सकारात्मक सोच के बल पर ग्रामीण परिवेश की बेटियां भी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकती हैं।

विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे प्रशासनिक सेवा में रहते हुए समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में कुमार विमल, विशाल कुमार, जितेंद्र कुमार मिश्रा, चंदन कुमार पाण्डेय, अजय कुमार, ब्रजेश कुमार, जया मिश्रा, हीना प्रवीन, नेहा कुमारी एवं शबनम जहां सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मधुबाला को फूल-माला एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित कर उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top